scriptVIDEO #भाजपा ने की नुक्कड़ सभा, प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना | Patrika News | Patrika News

VIDEO #भाजपा ने की नुक्कड़ सभा, प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना

locationमंदसौरPublished: Apr 13, 2019 08:59:12 pm

Submitted by:

Jagdish Vasuniya

भाजपा ने की नुक्कड़ सभा, प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना

patrika

VIDEO #भाजपा ने की नुक्कड़ सभा, प्रदेश सरकार के खिलाफ दिया धरना

मंदसौर । भाजपा ने शनिवार को गांधी चौराहें पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देकर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इसमें उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। जिला मुख्यालय पर हुए धरने में तेज गर्मी का असर दिखाई दिया। शहर से लेकर जिले के माननीय नहीं पहुंचे तो पार्टी के ही अनेक प्रकोष्ठों में बने पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता व पार्टी के ही कईलोगों ने दूर बनाए रखी। जो चर्चा का विषय रही।
इस नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने कहा कि मात्र तीन माह में प्रदेश की सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। पूर्वकी भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद करने और ट्रांसफर उद्योग चलाने का आरोप भी लगाया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा ने भी कहा कि देश सशक्त नेतृत्व चाहता है। जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिलेगा। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में गांधीवाद की बात करने वाली कांग्रेस के पास हवाला का पैसा पहुंच गया। इस बात का खुलासा प्रवीण कक्कड़ की डायरी से हुआ है। जिला महामंत्री महेंद्र चोरडिया, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष मानसिंह माच्छोपुरिया, जिला उपाध्यक्ष पारस मावर, जिला मंत्री हिम्मत डांगी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान सिंह शक्तावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश शुक्ला के साथ अन्य ने संबोधित किया। संचालन मीडिया प्रभारी राजेश नामदेव ने किया। आभार जिलामंत्री विनय दुबेला ने माना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो