script

त्रिशलानंदन के गुंजे जयकारें, अंहिसा के अवतार के जन्म की छाई खुशियां

locationमंदसौरPublished: Apr 17, 2019 09:10:38 pm

Submitted by:

Jagdish Vasuniya

त्रिशलानंदन के गुंजे जयकारें, अंहिसा के अवतार के जन्म की छाई खुशियां

patrika

त्रिशलानंदन के गुंजे जयकारें, अंहिसा के अवतार के जन्म की छाई खुशियां

मंदसौर । सकल जैन समाज के तत्वावधान में बुधवार को भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर चल समारोह निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। नगर में निकले चल समारोह में त्रिशलानंदन वीर की जय बोलो महावीर की के जयकारों की गुंज रही। अंहिसा के अवतार क जन्म की हर ओर खुशियां छाई। शहर के साथ जिलेभर में दिनभर चल समारोह निकलने का आयोजन हुआ तो अन्य कार्यक्रम हुए। जन्मकल्याणक महोत्सव पर जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया।
नगर में निकले चल समारोह में महावीर के जयकारों के साथ ही नवकार महामंत्र की महीमा का गुणगान करते हुए बड़ी संख्या में समाज के लोग यह चल समारोह में जीवागंज स्थित राजेंद्र विलास से निकलें। चल समारोह नयापुरा रोड, वरूणदेव मंदिर चौक, अशोक टॉकिज रोड, गणपति चौक, राजेंद्र सूरी मार्ग, बडा चौक, धानमंडी, सदर बाजार, कालाखेत, नेहरू बस स्टेंड, गांधी चौराहा, हॉस्पीटल रोड, बीपीएल चौराहा, अफीम गोदाम रोड, माल गोदाम रोड होते हुए तेलरा विहार स्थित पोरवाल जैन समाज के मंदिर प्रांगण में पहुंचा। यहां सकल जैन समाज की नवकासी का आयोजन हुआ। जिन मार्गों से जैन समाज का चल समारोह निकला। उन मार्गों पर अनेक जगह स्वागत किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो