script

गोलीकांड के दोषियों को बचाने में लगी है सरकार

locationमंदसौरPublished: Aug 01, 2018 08:15:33 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

जैन आयोग की रिपोर्ट व किसान उत्पीडऩ की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

patrika

गोलीकांड के दोषियों को बचाने में लगी है सरकार

मंदसौर । चार साल पहले केन्द्र में काबिज भाजपा सरकार ने अच्छे दिनों का सब्जबाग जनता को दिखाया। ऐसा आवरण तैयार किया मानो सबकुछ सुनहरा होगा। लेकिन चार सालों के बाद आज जनता को यह मालूम हो गया है कि केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार असल मायने में लूटेरी सरकार है। कांग्रेस सरकार ने किसानों को सोयाबीन का ५ हजार क्विटंल दिया, बोनस सहित गेहूं के भाव ढाई हजार के आसपास दिए। लेकिन भाजपा सरकार में पेट्रोल, डीजल, कृषि दवाईयों के भाव बढ़ गए, लेकिन उपज के भाव आधे रह गए। न्याय मांगने गए किसानों को उपज के दाम देने की बजाए सीने पर गोलियां चला दी। यह बात कांग्रेस के संभागीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कही।वे बुधवार को गांधी चौराहा पर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित जैन आयोग की रिपोर्ट सहित किसान उत्पीडऩ की घटनाओं को लेकर धरना प्रदर्शन में बोल रहे थे।
पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ऐन-केन तरिके से दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को बचा रही है। जैन आयोग की जांच के दौरान मृतक किसानों के परिजनों को बार- बार धमकाया गया। गवाहों को डराया गया। जिसके कारण जांच बुरी तरह प्रभावित हुई। भाजपा सरकार व उसके कार्यकर्ता संवेदनहीन हो गए है।
पूर्वमंत्री नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि इस सरकार के राज में किसान नहीं बल्कि सभी वर्ग परेशान है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के राज में हर वर्ग को उलझाकर मात्र देशवासियों को धर्म के नाम पर विभाजन करने का कार्य भाजपा कर रही है। विधायक हरदीपसिंह डंग ने कहा कि इस सरकार के प्रतिनिधि भ्रष्टाचार में डुबे है। पानी के टेंकर देने के अलावा हाईवे पर बने यात्री प्रतिक्षालय में भारी धपला है। एक मोटा कमिशन भाजपा के जनप्रतिधि खा रहे है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकेश काला ने कहा कि भाजपा की सरकारों में सबसे अधिक बदहाली किसान वर्ग भोग रहा है। किसानों की आय घटी है और लागत बड़ी है लेकिन उसके बावजूद किसानों को न्याय देने की बजाए उन्हें दबाने का कार्य किया जा रहा है।
जिला कांग्र्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने कहा कि जांच रिपोर्ट सावर्जनिक किए बगैर इस सरकार ने खुले रूप से तत्कालिन अधिकारियों को क्लिन चिट दी हैं। किसान गोलीकांड के लिए गठित आयोग का कार्यकाल बार’- बार बढाया और एक साल गुजर जाने के बावजूद जैन आयोग की पुरी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।
इस दौरान पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, पुष्पा भारतीय, राजेन्द्रसिंह गौतम, किशन सिंह चौहान पावटी, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सोमिल नाहटा, नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कांठेड, परशुराम सिसोदिया, कांग्रेस पर्यवेक्षक अशोक कुमार, महेन्द्रसिंह गुर्जर, राघवेंद्र ङ्क्षसह तोमर, राजेश रघुवंशी, ओमङ्क्षसह भाटी सहित कंाग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेसजनो ने निकाली रैली, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
धरने के बाद कांग्रेसजनों ने रैली निकाली। यह रैली गांधी चौराहा से प्रारंभ होकर बस स्टेण्ड मार्ग, भारत माता चौराहा, कालिदास मार्ग होते हुए शहर कोतवाली के समक्ष संपन्न हुई। जहां पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष
प्रकाश रातडिया किया।

ट्रेंडिंग वीडियो