मंदसौर

जनआशीर्वाद नहीं यह मुख्यमंत्री की विदाई यात्रा

‘मुख्यमंत्रीजी 15 साल का हिसाब दो, जवाब दो’ कार्यक्रम के तहत जगह- जगह हुए कांग्रेस के धरने

मंदसौरAug 05, 2018 / 09:29 pm

harinath dwivedi

जनआशीर्वाद नहीं यह मुख्यमंत्री की विदाई यात्रा

मंदसौर । मुख्यंत्री शिवराजसिंह चौहान के मंदसौर आगमन के पूर्व प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कंग्रेस के सभी मंडलम में धरना प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री की जन आर्शीवाद यात्रा को नोटंकी करार देते हुये प्रदेश में महिला अत्याचार, कुपोषण, किसानो को उनकी उपज का दाम नही मिलने, व्यापारियों की बदहाली व किसान गोलीकांड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अलग-अलग धरना आयोजन में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की यह यात्रा उनकी विदाई यात्रा है। अब वे कितनी भी यात्राएं कर ले जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। सभी भाजपा की कथनी एवं करनी के अंतर को पहचान चुके है। भाजपा के राज में किसानों पर गोलियां चलाई गई है। उपज के सही दाम नहीं मिल रहे। बेरोजगार दर-दर की ठोकरे खा रहे है। महंगाई चरम सीमा पर है। ऐसे में करोड़ों रूपये जनता के बर्बाद कर शिवराज जनता को झूठे ख्वाब दिखाने निकल पड़े है।
यशोधर्मन मंडल का धरना शहर के श्रीकोल्ड चौराहे पर हुआ। वहीं वर्धमान मंडल का धरना स्टेशन क्षेत्र में आयोजित हुआ। धरने को प्रदेश कांग्रेस महासचिव मुकेश काला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटिल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, जंगीबाबु तंवर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबीतासिंह तोमर, राघवेन्द्रसिंह तोमर, विजय गुर्जर, संदीप सलोद, दशरथ राठौर, सुनिता बंडी, राजेन्द सेठिया, सरोजसिंह सिसोदिया सहित उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के खिलाफकी नारेबाजी
आकोदड़ा मंडलम कांग्रेस कमेटी द्वारा दलौदा चौपाटी पर धरना दिया गया। मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के विरोध में आयोजित इस धरने में भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर, सरपंच विपिन जैन, ब्रह्मानंद पाटीदार, अरुण ठन्ना, नितिन जैन, मुकेश पाटीदार, दीपक भंडारी, रोनक भटेवरा, मुख्तियार मेव ने सम्बोधित किया। संचालन मंडलम अध्यक्ष श्याम गुगर ने किया । आभार अक्षय जैन ने माना।
छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले में धरने में जताया आक्रोश
निंबोद मंडलम का धरना भी आयोजित हुआ। इसमें मंडलम अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह देवड़ा ने गांव नांदवेल के शासकीय स्कूल की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के मामले में प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करने एवं दोषी को सजा देने की मांग की। साथ ही सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई। धरने मेंं इस घटना को लेकर ग्रामीणों व कांग्रेसजनों में आक्रोश दिखा। साथ ही मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के विरोध में भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान बसंतीलाल सोलंकी, अहमद मंसूरी, गोपाल गुर्जर, बालूसिंह पंवार, दिग्विजयसिंह, जगन्नाथ सहित कईलोग उपस्थित थे।

Home / Mandsaur / जनआशीर्वाद नहीं यह मुख्यमंत्री की विदाई यात्रा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.