मंदसौर शहर में रात को नहीं दिखती पुलिस, रात में ९९ फीसदी चोरी
शहर में कुछ माह में कई बड़ी चोरियां हुई
मंदसौर
Published: April 28, 2022 03:55:24 pm
मंदसौर.
शहर में कुछ माह में कई बड़ी चोरियां हुई है। इनमें से ९९ फीसदी चोरियां रात को हुई है। इन चोरियों को रोकने की जवाबदेही पुलिस की है। पुलिस इन चोरियां को गश्त के माध्यम रोकती है। पत्रिका ने रात १२ बजे से लेकर रात ढाई बजे तक पुलिस गश्त का जायजा लिया। तो सामने आया कि कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी होना चाहिए थी। वहां पुलिस गश्त करते हुए नहीं दिखी। यही नहीं करीब तीन चार किलोमीटर के दूरी तय करने के बाद भी एक पुलिसकर्मी गश्त करता हुआ नजर नहीं आया। यह हाल है शहर के। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किस तरह गश्त की जा रही होगी। ऐसे में कैसे चोरियों को रोका जाएगा। यह बड़ा सवाल है।
श्रीकोल्ड चौराहा पर नहीं दिखा कोई(एमएन-२५१९)
शहर के सबसे महत्वपूर्ण चौराहा में से एक श्रीकोल्ड चौराहा है। इस लिहाज से यहां पर रात्रि गश्त में पैनी नजर होना चाहिए। पत्रिका टीम रात एक बजकर २० मिनिट पर पहुंची। यहां पर कोई भी पुलिसकर्मीया अधिकारी नहीं आया। यहां से डाइट कार्यालय और फिर श्रीकोल्ड चौराहा से किटयानी तक कोईभ्भी रात्रि गश्त करते हुए नजर नहीं आया। जबकि इस क्षेत्र में पहले चोरियां हो चुकी है।
नयाखेड़ा से पुलिस लाइन तक नहीं दिखा कोई
पत्रिका टीम रात १२.४५ से पुलिस लाइन से नयाखेड़ा चौराहा बायपास के लिए निकली। पुलिस लाइन से करीब चार किलोमीटर की दूरी नयाखेड़ा चौराहा तक है। इस बीच एक पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। जबकि नईआबादी थाना भी बीच में आता है। इस चार किलोमीटर की दूरी में ना कोई रोकने वाला ना कोई टोकने वाला।
शहर में नहीं दिखी पुलिस
रात करीब १.४५ बजे महाराणाा प्रताप बस स्टेंड पर भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। इसके बाद पत्रिका टीम कालाखेत, सराफा बाजार, जनकुपुरा क्षेत्र मे भी पहुंची। यहां पर भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। कोतवाली थाना परिसर में पुलिसकर्मी चर्चा कर रहे थे और शहर में गश्तके लिए जाने की तैयारी में थे।
यशबालाजी से लेकर अंडरब्रिज तक नहीं दिखा कोई
रात को पत्रिका टीम शहर के संजीत रोड स्थित यश बालाजी चौराहा पर पहुंची। यहां से रानी लक्ष्मीबाई चौराहा और वहां से गीताभवन अंडरब्रिज तक पहुंची। यहां पर भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस के आलाअधिकारियों के द्वारा गश्त की चैकिंग लंबे समय से नहीं की गई है। जिसकेकारण भी यह स्थिति सामने आ रही है।

मंदसौर शहर में रात को नहीं दिखती पुलिस, रात में ९९ फीसदी चोरी
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
