scriptहर्बल यूनिट लगाने के लिए प्रपोजल तैयार करें-कलेक्टर | Prepare proposal for setting up herbal unit-Collector | Patrika News

हर्बल यूनिट लगाने के लिए प्रपोजल तैयार करें-कलेक्टर

locationमंदसौरPublished: Aug 21, 2019 04:03:02 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

हर्बल यूनिट लगाने के लिए प्रपोजल तैयार करें-कलेक्टर

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर.
कलेक्टर मनोज पुष्प की अध्यक्षता में दिल्ली से आए जलशक्ति अभियान की टीम के साथ संयुक्त बैठक जिला पंचायत स्थित सभाकक्ष में सुबह 10 बजे आयोजित की गई। बैठक के दौरान उद्यानिकी विभाग व कृषि विभाग को निर्देश दिए कि जिले में हर्बल यूनिट लगाने की कार्रवाई शुरू करें। जिले में हर्बल प्लांट की बहुत अधिक संभावना है। यहां पहले से ही हर्बल की अच्छी प्रोसेस भी है। और किसान जागरूक भी हैं। इसके लिए अलग से प्रपोजल भी तैयार किया जाए।
दिल्ली से आई जलशक्ति अभियान की टीम ने कहा कि जिले के स्ट्रक्चर के आधार पर कौन से प्रोडक्ट जिले के लिए सही हैं। जो किसानों के लिए बहुत फ ायदेमंद हो सकते हैं। उस पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टीविया का पौधा किसानों के लिए बहुत फ ायदेमंद है। इसका मार्केट पहले से बहुत ज्यादा विस्तारित हो चुका है। इस पौधे को ड्रिप सिंचाई वाले क्षेत्र मेंं लगाया जाए। यह पौधा 1 वर्ष में चार कटिंग देता है एवं यह 10 साल तक मरता नहीं है। गर्मियों के दिनों में भी बिना पानी के रह सकता है। स्टीविया एक हीम शिखर वैरायटी का पौधा है। इस दौरान जिले के अधिकारियों ने जलशक्ति अभियान के दल को आंवले की खेती के बारे में बताया। आंवला जिले में ज्यादा मात्रा में पैदा होता है। लेकिन किसानों को उचित दाम नहीं मिल पाता। इसके लिए केंद्र सरकार को कुछ विशेष प्रयास करने चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली की टीम ने बायो फ्यूलए बायो सीएनजी, मुर्गी पालन आदि के बारे में भी बैठक के दौरान विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत क्षितिज सिंघल, दिल्ली से जनशक्ति अभियान की टीम के सदस्य, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी महाविद्यालय, सहकारी विभाग, नाबार्ड, जिला पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो