scriptसिलेंडर के बढ़ते दामों पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया विरोध | Prime Minister's effigy burnt at rising cylinder prices, protesting b | Patrika News
मंदसौर

सिलेंडर के बढ़ते दामों पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया विरोध

सिलेंडर के बढ़ते दामों पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया विरोध

मंदसौरFeb 17, 2020 / 07:47 pm

Nilesh Trivedi

सिलेंडर के बढ़ते दामों पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया विरोध

सिलेंडर के बढ़ते दामों पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया विरोध

मंदसौर.
गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के चलते शनिवार को महिला कांग्रेस व एनएसयूआई ने केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए विरोध किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंचकर महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार मानकर होश में आने की बात कही। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार से अच्छे दिन कब आएंगे की हाथों में तख्तियों लेकर यहां पहुंचे और गांधी सर्कल के आसपास घुमते हुए नारेबाजी कर रैली भी निकाली। यहां पुलिस बल की मौजूदगी में पुतला फूंका गया।

केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस के भावों में निरंतर वृद्धि की जाने से गरीबों व आम जनता खासकर गृहणियां परेशान हैं। गैस का सिलेंडर लोगों के घर का बजट बिगाड़ रहा है। यह बात जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बबीतासिंह तोमर ने घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के दौरान शनिवार को गांधीचौराहें पर कही। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर प्रधानमंत्री और भारत सरकार के द्वारा यह प्रचार किया जा रहा है कि उन्होंने प्रत्येक परिवार को घरेलू गैस कनेक्शन देकर प्रदूषण से मुक्ति की दिशा में कदम उठाया है, दूसरी ओर निरंतर गैस के भाव वृद्धि के कारण गरीब परिवार मुसीबत में है। उन्होंने सिलेंडर में की गई मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिलाध्यक्ष सुनील बसेर ने कहा कि सरकार ने आम आदमी का जीना दुस्वार किया। युवा बेरोजगार है लेकिन प्रधानमंत्री जुमलों में व्यस्त है। संवैधानिक संस्थाओं के साथ सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। देश को भारी आर्थिक संकट की ओर धकेला जा रहा है। महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सरोजसिंह सिसोदिया, रफत पयामी, पार्षद रूपल संचेती ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार सिर्फ जुमलों की सरकार है। आम आदमी के हितों से इसका कोई सरोकार नहीं है। यहां मुकेश काला, महेंद्रसिंह गुर्जर, अनिल संचेती, डॉ राघवेंद्रसिंह तोमर, दीपक सिंह चौहान, फकीरचंद गुर्जर के साथ ही रेखा बघेरवाल, लक्ष्मी रैकवार, राघवराजसिंह शक्तावत, माया डांगी, पार्षद रंजना पाटिल के साथ ही अन्य लोग मौजूद थे। जिलाध्यक्ष बबीतासिंह तोमर के नेतृत्व महामहीम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार वैभव जैन को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन रूपल संचेती ने किया। इसमें मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की है।

प्रदेश के मंत्री का पुतला तो बचा ले गई पुलिस, लेकिन प्रधानमंत्री का पुतला जलते देखती रही
शहर में भाजपा उत्तर मंडल ने शुक्रवार को प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का खस्ताहाल रोड के विरोध में पुतला दहन किया था। इस पुतले को पुलिस अपना पूरा जोर लगाकर छीनकर ले गई और भाजपाईयों को पुतला फूंकने से रोका। और अलग-अलग हिस्सों को जब कार्यकर्ताओं ने जलाया तो पुलिस ने उन्हें भी बुझाया। वहीं एक दिन बाद गांधीचौराहें पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस दौरान भी पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, लेकिन किसी ने कांग्रेस के लोगों से पुतला छिनने से लेकर पुतला दहन करने से रोका तक नहीं और पुतला फूंकने के बाद भी पुतले को किसी ने बुझाया तक नहीं। जबकि यहां बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी। पूरा पुतला जलने के बाद फायर बिग्रेड से पानी की बोछार की गई।

Home / Mandsaur / सिलेंडर के बढ़ते दामों पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका, नारेबाजी कर किया विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो