scriptपशुपतिनाथ को 13 लाख से अधिक का चढ़ावा | pshuptinath tempal news | Patrika News

पशुपतिनाथ को 13 लाख से अधिक का चढ़ावा

locationमंदसौरPublished: Aug 08, 2019 11:43:04 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

पशुपतिनाथ को 13 लाख से अधिक का चढ़ावा

patrika

पशुपतिनाथ को 13 लाख से अधिक का चढ़ावा

मंदसौर.
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बुधवार को 7 दानपेटियां खोली गई। सुबह 11:30 बजे कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर एसडीएम केसी ठाकुर एवं जिला कोषालय अधिकारी बृजमोहन सुरावत, तहसीलदार नारायण नादेड़ा एवं संजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में खोली गई। इसमें 2000 के 11 नोट, 500 के 295 नोट, 200 के 169 नोट, 100 के 3735 नोट, 50 के 5213 नोट, 20 के 9864 नोट, 10 के 33500 कुल १३ लाख उनसत्तर हजार ७३०) रुपए निकलें।

यूनाईटेड स्टेट का एक डालर निकला
गणना में दानपेटी से विदेश मुद्रा में युनाईटेड स्टेट अमेरिका का एक डालर एक, कतर देश का 5 रियाल एक, ब्रुनई देश का एक नोट, किरीगिस्तान देश का एक 20 के दो नोट, एवं नेपाल देश का 20 का एक 10 के दो, तथा 5 का एक नोट भी प्राप्त हुुुआ। चांदी के छोटे आयटम 200 ग्राम दानपेटीयों से प्राप्त हुए। गणना कार्य में मंदिर कार्यालय से सहायक प्रबंधक ओपी शर्मा, घनश्याम भावसार, दिनेश परमार, दिनेश बैरागी, सेंट्रल मप्र ग्रामीण बैंक से सतपाल सिंह, नरेंद्रसिंह चौहान, अनुराग सप्रे एवं अन्य विभाग से दिनेश सोलंकी, प्रदीप गौड़, सुरेशचंद्र चौधरी, गंगाराम राठौर, राजेश व्यास, नरेंद्र गोरखा, विनोद गुप्ता, विजय कंठाली सहित अन्य मौजूद थे।

तैयार होने लगा बाबा का रथ
12 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी शहर में निकलेंगी। बाबा पशुपतिनाथ जिस रथ में सवार होकर नगर भ्रमण करने के लिए निकलेंगे। वह रथ तैयार होने लगा है। मंदिर पर तैयारियेां का दौर शुरु हो गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो