script

जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बारिश का पानी

locationमंदसौरPublished: Jun 19, 2019 09:28:21 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बारिश का पानी

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
जिला मुख्यालय सहित अंचल में गत रात को बारिश हुई। जिला मुख्यालय पर रात से शुरु हुए बारिश का दौर अलसुबह तक चला। बारिश के कारण जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में पानी घुस गया। जिसके चलते तडक़े तीन बजे से लेकर सुबह १० बजे तक मरीजों को तो परेशानी उठाना पड़ी। साथ ही उनके साथ परिजनों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब साढ़े ११ बजे तक मेडिकल वार्ड से पानी को पूरी तरह से बाहर निकाला गया। जिम्मेदारों की नजरअंदाजी के कारण करीब दो से तीन घंटे अधिक वार्ड में परेशानी झेलना पड़ी।
हर बारिश में यही हाल, फिर भी नहीं ली सुध
हर बारिश मेंं मेडिकल वार्ड तालाब का रूप ले लेता है। गत वर्ष भी यहां पर बारिश का पानी घूस गया था। उस समय भी अधिकारियों द्वारा समय पर सुध नहीं ली गई थी। िजसके कारण मरीजों के साथ परिजन रात भर कुर्सी पर बैठे रहे थे। मंगलवार रात को बारिश से मेडिकल वार्ड में घूसे पानी से भी यही हाल था। वार्ड के बाहर लगी बैंच पर कई परिजनों को बैठे हुए देखा गया। सुनिल ने बताया कि मेरा भाई मेडिकल वार्ड में भर्ती है। पानी के कारण काफी समस्या आई। जिला अस्पताल के अधिकारियों को समय पर इसके उचित इंतजाम करना थे। लेकिन नहीं किए। जिससे परेशान हुए।
विश्राम गृह की नहीं जानकारी होते रहे परेशान
जिला अस्पताल परिसर में रेडक्रास सोसायटी द्वारा संचालित विश्राम गृह बनवा रखा है। लेकिन कई मरीजों के परिजनों को इसकी जानकारी नहीं है। जिसके चलते वे अस्पताल परिसर में ही रात गुजारते है। बीच में कई अधिकारियों द्वारा विश्राम गृह को लेकर जानकारी के िलए बोर्ड या सूचना लगाने के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन उन निर्देशोंं का पालन नहीं किया गया। जिसके चलते कई परिजन रात को कुर्सी या बंैच पर बैठे रहे।
इनका कहना….
वार्ड में पानी की सूचना मिलते ही मेडिकल वार्ड को साफ करवा दिया था। बारिश के समय थोड़ी समस्या आती है। उसे भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ अधीर मिश्रा, सिविल सर्जन जिला अस्पताल।

ट्रेंडिंग वीडियो