मंदसौर

कलाईयों पर बंधी ‘रक्षाÓ की डोर

कलाईयों पर बंधी ‘रक्षाÓ की डोर

मंदसौरAug 17, 2019 / 11:44 am

Nilesh Trivedi

कलाईयों पर बंधी ‘रक्षाÓ की डोर


मंदसौर.
भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शहर सहित जिले भर में गुरुवार को उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में बहनों ने भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। मुंह मीठा कराया और दीर्घायु व खुशहाली की कामना की। भाईयों ने बहनों को उनके पसंद के उपहार दिए और सुख- दुख में साथ निभाने का वचन दिया। गुरुवार को को भी बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ थी। सड़कों पर दिनभर भाई- बहनों की आवाजाही रही। राखी बांधने के बाद कई भाई-बहनों ने तैलिया तालाब सहित अन्य पिकनिक स्पॉट या छबिगृह (टॉकिज) में जाकर खूब मनोरंजन किया। तो वहीं गुरुवार को बारिश के चलते कई बहने भाईयों के यहां नहीं पहुंच सकी। उनकी राखी शुक्रवार को मनी।

बारिश ने बिगाड़ी पर्व की रंगत
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार की रंगत बारिश ने बिगाड़ दी। तेज बारिश और नदी-नालों के उफान पर आने के के कारण जिले का मार्ग अवरुद्ध रहा तो बारिश के चलते आवाजाही भी गुरुवार को कम की। और बाजार भी विरान दिखाई दिया। शुक्रवार को मौसम खुला तो एक दिन बाद रक्षाबंधन कई घरों में मनाया गया। बारिश ने भाई-बहनों के स्नेह के प्रतीक इस पर्व की रंगत बिगाड़ दी।

भगवान पशुपतिनाथ को राखी बांधने पहुंची बहने
भगवान पशुपतिनाथ को राखी बांधने के लिए सुबह से दोपहर तक बहनों की भीड़ यहां जमा रही। पशुपतिनाथ के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद भगवान को कई बहनों ने राखी बांधी। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के समीप ही कई अन्य देवालयों में भी राखी बांधने के लिए महिलाओं व युवतियों की भीड़ जमा रही।

Home / Mandsaur / कलाईयों पर बंधी ‘रक्षाÓ की डोर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.