scriptपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के ट्वीटर से किया रिट्वीट, यहां मामला हुआ दर्ज | Retweet from former Chief Minister Digvijay's tweeter, case registered | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय के ट्वीटर से किया रिट्वीट, यहां मामला हुआ दर्ज

locationमंदसौरPublished: Sep 22, 2020 12:08:51 am

Submitted by:

Vikas Tiwari

उपचुनाव में आई राजनीत उफान पर

digvijay singh

digvijay singh

मंदसौर.
प्रदेश की २८ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव है। ऐसे में गत दिवस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा सीतामऊ में थी। जहां पर उन्होंने केबिनेटमंत्री हरदीप ङ्क्षसह डंग को फिर से जिताने की अपील जनता से की। लेकिन इस दौरान कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। जिसके बाद मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना में एमपी कांग्रेस और राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीटर हेंडल से किए गए एक पोस्ट पर मामला दर्ज किया गया है।
सीतामऊ थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि कमलेश शर्मा ने थाने में का आवेदन दिया है जिसमें वीडियो में छेड़छाड़ कर उनकी ख्याति को नुकसान पहुंचाने का आवेदन दिया है। जिसके बाद एमपी कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्विटर हैंडल करने वाले मैनेजर के खिलाफ धारा 465 469 में मामला दर्ज किया है
उन्होंने बताया कि वह वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया उसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्विटर हैंडल से उसको रिट्वीट किया गया।
गत दिवस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीतामऊ में कृषि उपज मंडी में एक कार्यक्रम में आए थे। यहां पर उन्होंने करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो