मंदसौर

ऐसा क्या हो गया कि शिक्षकों के स्थानातंरण फिर खटाई में पड़े

ऐसा क्या हो गया कि शिक्षकों के स्थानातंरण फिर खटाई में पड़े -नहीं हो रहा आदेशों का पालन, शिक्षकों को सूची का हो रहा इंतजार मंदसौर. जिले में अतिशेष

मंदसौरJan 14, 2018 / 11:57 am

harinath dwivedi

transfer

मंदसौर.
जिले में अतिशेष शिक्षकों की संविलियन की प्रक्रिया में आठ जनवरी को संविलियन की सूची पोर्टल पर जारी होना थी। लेकिन सात दिन बीत जाने के बाद भी पोर्टल पर सूची जारी नहीं हुए है। जब शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सूची जारी नहीं होने का कोई कारण नहीं बताया। और कब होगी इसको लेकर भी कोई तारीख नहीं बताई। ऐसे में इस माह में प्रक्रिया पूरी होना मुश्किल नजर आ रहा है।
४ दिसबंर को ७७ शिक्षकों की सूची जारी की गई थी। जिसमें कई शिक्षकों ने विकल्प नहीं भरे थे। जो १० शिक्षकों का बंद विद्यालयों में पदाकंन कर दिया गया था। जिले सहित अन्य जिलों की भी सूची निरस्त कर दी गई थी। अब नई सूची जारी का अतिशेष शिक्षकों को इंतजार है। जानकारी के अनुसार संविलियन करने के लिए स्कूली शिक्षा विभाग से जारी निर्देश में मई माह में प्रक्रिया शुरु कर जून माह में पूर्ण करना थी। कभी विकल्प नहीं भरे तो कभी कर्मचारियों के नाम गलत लिख दिए तो कभी बंद विद्यालयों में पदाकं न कर दिया गया। जिसके चलते प्रक्रिया में देरी होती रही। और तारीखें आगे बढ़ती गई।
जिला शिक्षा अधिकारी आरएल कारपेंटर ने कहा कि सूची जारी नहीं है। किस कारण से जारी सूची जारी नहीं हुई इसकी जानकारी नहीं है। पहले भी दिसबंर में सूची जारी हुई थी। लेकिन पहले वह स्थगित कर दी गई। और उसके बाद उस सूची को निरस्त कर दिया गया। हाल में ही विभाग द्वारा आदेश दिए गए थे कि ८ जनवरी को वे अतिशेष शिक्षकों की सूची को पोर्टल पर अपलोड कर देगें। और २७ जनवरी को जिन शिक्षकों का संविलियन किया गया है। उनको शिक्षकों को पदभार ग्रहण करना होगा। लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं हुई है।
लेकिन अभी तक सूची जारी नहीं हुई है।



Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.