scriptSelf help group will make 1 lakh 69 thousand 448 school uniforms in th | जिले में 1 लाख 69 हजार 448 स्कूल गणवेश बनाएगी स्व सहायता समूह | Patrika News

जिले में 1 लाख 69 हजार 448 स्कूल गणवेश बनाएगी स्व सहायता समूह

locationमंदसौरPublished: Sep 27, 2022 10:31:56 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi


जिले में 1 लाख 69 हजार 448 स्कूल गणवेश बनाएगी स्व सहायता समूह

1.jpg
मंदसौर.
कलेक्टर गौतम सिंह की अध्यक्षता में जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ एक विशेष बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट में ली। बैठक के दौरान कलेक्टर ने डीपीसी एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के जो बच्चे हैं उनके गणवेश स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा बनाई जाएगी। समूह की महिलाएं कुल 1 लाख 69 हजार 448 ड्रेस बनाएगी। इन समूह के द्वारा विगत दिनों तिरंगा निर्माण, अचार चटनी निर्माण का कार्य बेहतर तरीके से किया गया। इस दौरान उन्होंने डीपीसी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्कूलों को निर्देश प्रदान करें तथा स्कूलों की सूची तुरंत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को प्रदान किया जाए। इस संबंध में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सूची प्राप्त होने के बाद कल ही स्कूल अनुसार समूह को मैप करें किए कौन से स्कूल की ड्रेस कौन सा समूह तैयार करेगा। गणवेश आगामी 3 माह में समूह समूह द्वारा तैयार कर ली जाएगी। आगामी चार दिवस में सभी समूह को तैयार करें। 7 अक्टूबर तक सभी समूह को संबंधित स्कूल प्राप्त हो जाएगा। उसके बाद गणवेश निर्माण का कार्य प्रारंभ होगा। गणवेश निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण भी होगा। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम सहित स्व सहायता समूह की महिलाएं मौजूद थी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.