scriptदिल्ली की अघोरी तो महारुद्राभिषेक की झांकी शाहीसवारी में रहेगी आकर्षण का केंद्र | shahi savari news mandsaur | Patrika News

दिल्ली की अघोरी तो महारुद्राभिषेक की झांकी शाहीसवारी में रहेगी आकर्षण का केंद्र

locationमंदसौरPublished: Aug 07, 2019 11:41:57 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

दिल्ली की अघोरी तो महारुद्राभिषेक की झांकी शाहीसवारी में रहेगी आकर्षण का केंद्र

patrika

दिल्ली की अघोरी तो महारुद्राभिषेक की झांकी शाहीसवारी में रहेगी आकर्षण का केंद्र

मंदसौर.
सावन के अंतिम सोमवार को भगवान पशुपतिनाथ पूरे लावा-लजमें के साथ प्रजा का हाल जानने के लिए बग्घी में सवार होकर निकलेंगे। भगवान की बारात को व्यापक रुप देने के लिए सदस्य जुटे है। दिल्ली की अघोरी और महारुद्राभिषेक की झांकिया शाही सवारी में आकर्षण का केंद्र रहेगी। सवारी में कई झांकिया रहेगी इसमें राम दरबार, शिव पार्वती काली के साथ ही राधा कृष्ण गोपियों और भगवान शिव का रूद्राभिषेक की इलेक्टानिक झांकी आकर्षण का केंद्र तो रहेेगा साथ ही दशपुर महाकालेश्वर व्यायाम शाला के पहलवान भी हेरतअंगेज करतब दिखाएंगे। यही नहीं भोलेबाबा को पूरे रास्ते सलामी दी जाएगी।

11 को निकलेगी वाहन रैली
प्रात:काल आरती मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, प्रवक्ता उमेश परमार ने बताया कि सवारी को लेकर तैयारियां चरम पर की जा रही है। महादेव के महारूद्राभिषेक के चित्रण पर आधारित एक इलेक्टानिक झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसमें शिव का अभिषेक का विहगंम दृश्य का चित्रण इलेक्टानिक तरीके से होगा साथ ही दिल्ली की राम दरबार की झांकी और शिव पार्वती अघोरी की सजीव झांकियां अलग अलग कलाओं को प्रदर्शित करती हुई ट्राले पर डीजे की धुन पर चलेगी। शाही सवारी को लेकर रविवार को सुबह 10 बजे वाहन रैली भी पशुपतिनाथ प्रांगण से निकलेगी।

शाही सवारी मार्ग का होगा निरीक्षण आज
पशुतिनाथ महादेव की निकलने वाली शाही सवारी को लेकर शिवभक्तों में जहां अपार उत्साह बना हुआ हैं वही प्रात: काल आरती मंडल के पदाधिकारी भी शाही सवारी को व्यापक बनाने में लगे हुए है। सवारी मार्ग को लेकर प्रशासन के साथ बुधवार को दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर से पूरे मार्ग का निरीक्षण किया जाएगा और शाही सवारी मार्ग में आ रही बाधाओं को हटाने को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो