scriptउत्तर की हवाओं से कंपकपाया जिला, शीतलहर की चपेट में जिला | Shivering from the north winds, the district is vulnerable to cold wav | Patrika News

उत्तर की हवाओं से कंपकपाया जिला, शीतलहर की चपेट में जिला

locationमंदसौरPublished: Jan 20, 2020 11:45:08 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

उत्तर की हवाओं से कंपकपाया जिला, शीतलहर की चपेट में जिला

उत्तर की हवाओं से कंपकपाया जिला, शीतलहर की चपेट में जिला

उत्तर की हवाओं से कंपकपाया जिला, शीतलहर की चपेट में जिला

मंदसौर.
उत्तर की बर्फीली हवाओं के कारण जिला ठंड से कंपकपाया रहा है। पहले तो कोहरा-बारिश के बाद बादलों के कारण ठंड कभी कम तो कभी ज्यादा हो रही है। वहीं रविवार को दोपहर १२ बजे बाद अचानक से मौसम बदला और उत्तर की बर्फीली हवाओं ने पूरे जिले को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। आलम तो हो रहा था कि धूप निकलने के बाद भी यह धूप ठंडी हवाओं के कारण बेअसर साबित हुई।
चौराहों से लेकर गांव की चौपाल तक हर और अलाव जलते हुई दिखाई दिए तो दिनभर आम व खास गरम कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। पिछले दो दिनों से तापमान में हवाओं के कारण गिरावट आई है। ४८ घंटे में ही न्यूनतम तापमान ३ से ४ डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है तो अधिकतम तापमान भी कम हुआ है। वहीं रात के समय का तापमान भी कम होने के कारण किसान अपनी फसलों पर पाला गिरने की आशंका के चलते चिंता में डूबे है। दो दिन पूर्व रात के समय जिले के कई स्थानों पर बूंदाबादी हुई तो मावठे की इस बारिश के बाद से ही जिले में मौसम के बदलने का क्रम जारी है। मावठे व कोहरे के बाद ठंडी हवाओं ने जिले में ठंड बढ़ा दी है। इन दिनों ठंड बढऩे के कारण जिले में हर और ठिठुरन बढ़ गई है।

गिरते तापमान के दौर में बढ़ रही ठंड
रविवार को अधिकतम तापमान २० रहा तो न्यूनतम तापमान ७ डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शनिवार को न्यूनतम ८ डिग्री तापमान था। क्षेत्र में उत्तर की हवाओं के कारण लगातार ठंड के बढऩे का क्रम जारी है। वहां हवा का घनत्व बढऩे के साथ मालवा क्षेत्र में ठंड बढ़ रही है। इसके कारण रविवार को पूरा जिला शीतलहर की चपेट में रहा। इससे हर कोई प्रभावित है। गिरते के तापमान से बढ़ती ठंड के कारण हर कोई प्रभावित है। सुबह-शाम के बाद रात को अत्यधिक ठंड का दौर दो दिनों से जिले में जारी है।
धूप तो निकली लेकिन ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंड

शीत के इस सीजन में बदलते मौसम के कारण हर दिन मौसम करवट ले रहा है। कभी ठंड तो कभी बर्फीली हवाएं, कभी कोहरा तो कभी मावठे की बारिश जिले में ठंडक घोल रही है। आसमान पर छाए बादलों के बीच उत्तर में हो रही बर्फबारी का असर बढ़ती ठंड के रुप में जिले में देखा जा रहा है। इसके कारण शहर सहित पूरा जिला दो दिनों से शीत की चपेट में है और आगामी दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। उत्तर की बर्फबारी ने जिले को ठिठुरने पर मजबुर कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो