टेक्नॉलोजी के दौर में वातावरण भी बदलें
टेक्नॉलोजी तेजी से बढ़ रही है। जरुरत वातावरण को भी बदलने की है। महिलाएं व युवतियों किसी से कम नहीं। अवसर मिलना चाहिए। हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दिखाई है। शहर का नाम देश व प्रदेश तक बढ़ाने का काम शहर की युवतियां व महिलाओं ने किया है। शिक्षा से लेकर राजनीति और खेलों से लेकर समाज की जिम्मेंदारी को बखूबी जिले की महिलाओं व युवतियों ने निभाते हुए अपना भूमिका दर्ज कराई है। -रुबी राजपूत
गांधीसागर अभयारण्य है हमारे जिले का गौरव
गांधीसागर अभयारण्य हमारे जिले का गौरव है और यहां गांधीसागर बांध अपने आप में अनोखा है। ऐसे में सरकार को इस पर फोकस करना चाहिए। जिससे यहां अन्य शहरों की तर्ज पर जंगल सफारी से लेकर अन्य गतिविधियां शुरु हो सकें और चंबल के पानी से जिला जो कृषि प्रधान है उसका ग्राफ भी बढ़े। -अंकित राजपूत
अफीम बने हमारा गौरव
जिले में ब्रिटिश शासन काल के समय से अफीम का उत्पादन हो रहा है लेकिन इससे बदनामी भी हो रही है। लेकिन शासन को ऐसी व्यवस्था डेवलप करनी चाहिए की अफीम हमारा गौरव बने नाकी बदनामी। वहीं शहर की सडक़ों से लेकर स्वच्छता और ट्रैफिक का दर्जा भी इंदौर की तर्ज पर विकसित किया जाना चाहिए। जिससे की हमारा शहर जो हमारा गौरव है उसकी ख्याति और भी बढ़े। -हितेश शर्मा
शिवना नदी का हो शुद्धिकरण
शिवना नदी हमारे शहर का गौरव है और पशुपतिनाथ भी। ऐसे में शिवना नदी का शुद्धिकरण और सौंदर्यीकरण हो और पशुपतिनाथ मंदिर का भी देश के बड़े मंदिरों की तर्ज पर विकास हो। यही हमार जिले की पहचान है। हमारे शहर की देश-विदेश तक पहचान है। ऐसे में इन दोनों मुद्दों पर काम होना चाहिए।-दिनेश जाट
आज होगी परिचर्चा
महिला दिवस और पत्रिका समूह के साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज महिला समूहो के साथ परिचर्चा का आयोजन होगा। इसमें समाज और राजनीतिक से लेकर हर क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका से लेकर अन्य विषयों पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
