scriptपत्रिका स्वर्णिम भारत महाअभियान में किया श्रमदान, ली शपथ | Shramdaan sworn in patrika Golden India Campaign, took oath | Patrika News

पत्रिका स्वर्णिम भारत महाअभियान में किया श्रमदान, ली शपथ

locationमंदसौरPublished: Feb 23, 2020 12:22:13 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

पत्रिका स्वर्णिम भारत महाअभियान में किया श्रमदान, ली शपथ

patrika

mandsaur news,mandsaur news

मंदसौर.

पत्रिका स्वर्णिम भारत महाअभियान के अंतर्गत शहर के बीचोबीच स्थित श्री भूतेश्वर मंदिर परिसर में समाजसेवियों ने श्रमदान किया। यहां पर समाजसेवियों ने करीब डेढ़ घंटा श्रमदान किया। इसके बाद सभी ने प्लास्टिक मुक्त का संकल्प लिया। इस दौरान विनय दुबेला, विनेाद मेहता, राजेश चौहान, गोपाल ङ्क्षसह राजावत, दीपक राठौर, अरविंद भावने, हरिश साल्वी, सुनिल पोरवाल,पारस रायकवार, राकेश चौधरी, भरत वसिठा उपस्थित थे। यहां पर विनय दुबेला और अन्य ने कहा कि पत्रिका का महाअभियान से जनजागरुकता बढ़ रही है। पत्रिका का यह अभियान सराहनीय है।
सरकारी जमीन पर किया अतिक्रमण को ढहाया
दलौदा.
ै नगर में प्रशासन द्वारा लगातार अवैध रूप से किए गए निर्माणों को ढहाया जा रहा है । कृषि उपज मंडी प्रांगण के पीछे हल्का बानीखेड़ी पर स्थित शासकीय बेशकीमती जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से खदान के अंदर निर्माण कार्य कर लिए गए थे। लगातार तहसील दलौदा द्वारा नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण कारियों द्वारा अवैध निर्माण को हटाया नहीं गया था। जिसके बाद तहसीलदार दलौदा एवम पटवारी सहित पुलिस स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से करीब 8 से 10 ब्लॉक में गड़े लेंटर कालम सहित अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ढहाया। करीब 2 घण्टे की कार्रवाई में अवैध रूप से बने निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो