scriptऑपरेशन मुस्कान से 28 लोगों पर लौटाई स्मार्ट मुस्कान | Smart smile returned to 28 people from Operation Muskan | Patrika News

ऑपरेशन मुस्कान से 28 लोगों पर लौटाई स्मार्ट मुस्कान

locationमंदसौरPublished: Aug 12, 2020 03:21:30 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

ऑपरेशन मुस्कान से 28 लोगों पर लौटाई स्मार्ट मुस्कान

मंदसौर.
पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान में २८ लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटाई है। इस ऑपरेशन के तहत २८ लेागों के मोबाइल पुलिस ने ढूंढ कर उन्हें वापस दिए है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी की उपस्थिति में मोबाइल वितरीत किए गए। इस दौरान एएसपी मनकामना प्रसाद सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि आज के वर्तमान समय में आम जनता द्वारा अति व्यस्तता, हडबडाहट, आंशिक लापरवाही या अन्य किसी कारणों से जनता के कीमती मोबाईल गुम हो जाते है। मोबाईल गुम होने के अप्रत्याशित मामलों में हुई वृद्धि के मामले समाने आने के बाद गुम हुए मोबाईल को प्राप्त करने के उद्देश्य से ऑपरेशन मुस्कान के नाम सेे एक विषेश अभियान चलाया गया था। लगभग 2 महीने के इस अभियान के तहत कुल 28 नग मोबाईल फोन कीमती 5 लाख रूपए बरामद कर उनके वास्तविक स्वामित्व को हस्तांतरित किए गए है। उन्होंने बताया कि मोबाईल गुम हो जाने पर व्यक्ति को आर्थिक व मानसिक क्षति तो पहुंचती ही है। इसके अलावा अति महत्वपूर्ण गोपनीय या व्यक्तिगत डाटा तथा अन्य महत्वपूर्ण आधिकारिक एवं कार्यालयीन दस्तावेज एवं विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी का भंडारण रहता है। जिसके गलत इस्तेमाल एवं दुरूपयोग की प्रबल संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। एवं व्यक्ति के साथ सायबर अपराध भी घटित होने की संभावना रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो