scriptजिन सोसायटियों पर यूरिया के लिए भटक रहा किसान, उनके सामने भाजपा ने तीन घंटे तक धरना देकर प्रदेश सरकार को कोसा | societies on which farmers are wandering for urea, the BJP whipped the | Patrika News
मंदसौर

जिन सोसायटियों पर यूरिया के लिए भटक रहा किसान, उनके सामने भाजपा ने तीन घंटे तक धरना देकर प्रदेश सरकार को कोसा

जिन सोसायटियों पर यूरिया के लिए भटक रहा किसान, उनके सामने भाजपा ने तीन घंटे तक धरना देकर प्रदेश सरकार को कोसा

मंदसौरDec 15, 2019 / 03:13 pm

Nilesh Trivedi

जिन सोसायटियों पर यूरिया के लिए भटक रहा किसान, उनके सामने भाजपा ने तीन घंटे तक धरना देकर प्रदेश सरकार को कोसा

जिन सोसायटियों पर यूरिया के लिए भटक रहा किसान, उनके सामने भाजपा ने तीन घंटे तक धरना देकर प्रदेश सरकार को कोसा

मंदसौर.
प्रदेश भाजपा के आह्वान पर शनिवार को जिले में भाजपा ने कई जगहों पर खेत धरना आंदोलन किया। यूरिया कि किल्लत के साथ कर्जमाफी और मुआवजा राशि वितरण को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मंदसौर में भाजपा ने ग्रामीण मंडल के रेवास-देवड़ा गांव में सोसायटी के यहां धरना दिया। कई जगहों पर खेत में धरना दिया। इस दौरान जिले के भाजपा विधायक व अन्य नेता के साथ पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरते हुए जिम्मेदार बताया। जिन केंद्रों के बाहर यूरिया के लिए किसान परेशान होकर भटक रहे है उन्हीं केंद्रों के बाहर जिलेभर में भाजपा ने शनिवार को धरना दिया।
कहने के बाद अब तक नहीं किया कर्जमाफ
बुगलिया.
गांव रेवासदेवड़ा में शनिवार को भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा कांग्रेस सरकार की वादा खिलापी दो लाख रुपए का कर्जमाफ नहीं करने को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने धरना दिया तो किसानों को आ रही यूरिया से लेकरअब तक बाढ़ के बाद मुआवजा राशि का सही तरीके से वितरण नहीं करने को लेकर भी प्रदेश सरकार को जिम्मेंदार ठहराया। इसके साथ ही गेहूं के 160 रुपए व सोसायटी में किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलना इन सब को लेकर सोसायटी के सामने धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष शांतिलाल मालवीय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, निहालचंद मालवीय, मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह राणा व नरेंद्र पाटीदार व कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
..
जानबुझकर यूरिया की किल्लत खड़ी कर रही सरकार
भानपुरा.
भाजपा ने शनिवार को गांव लोटखेडी में युरिया खाद की किल्लत कालाबाजारी, कर्जमाफी न होने मुआवजा वितरण के मुद्दों को लेकर धरना दिया। विधायक देवीलाल धाकड़ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धाकड़ ने कहा कि पुरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। किसानों के साथ वादा खिलाफी के साथ मुआवजा वितरण में पक्षपात और अब यूरिया की किल्लत जानबुझकर खड़ी की जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को बंद करने का काम यह सरकार कर रही है। खाद के अभाव में फसलें नष्ट हो रही है। धरना स्थल पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक मांंदलिया, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत यादव, पार्षद अजय तिवारी, राधेश्याम सागित्रा, महेंद्र वधवा, श्याम गुर्जर, अशोक गोखरु, रामसिंह चौहान, डॉ अविनाश चौरडिय़ा, मीनल चौरडिय़ा ने संबोधित किया।
..
यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान भाजपा ने दिया धरना
कचनारा.
वर्तमान में चल रहे यूरीया संकट की समस्या व बाढ़ पीडि़तों को मुआवजा राशि के साथ कर्जमाफी के मुद्दें को लेकर भाजपा ने धरना दिया। कयामपुर मंडल के नाहरगढ़ में नाहरगढ नई आबादी स्थित सोसायटी के पास महेंद्र सेठिया की खेत की मेड़ पर धरना प्रदर्शन का किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ धरना ३ बजे तक चला।
..
कांग्रेस की किसान विरोधी नीतियों को लेकर भाजपा ने दिया धरना
सेमलियाकाजी.
प्रदेश भाजपा के आह्वान पर किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा ने धरना दिया। बड़वन फंटे पर खेत धरना दिया गया। धुधड़का मंडल ने यहां प्रदर्शन किया। विधायक जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार के राज में किसान परेशान हो चुका है। यूरिया के लिए धक्के खाते किसान इस सरकार को नजर नहीं आते और दिल्ली में आंदोलन किया जा रहा है। धरने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल कियावत, किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, अनुसुचित जिला अध्यक्ष बंसतीलाल मालवीय, पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, धुधडका मंडल अध्यक्ष जीवन शर्मासहित अन्य मौजूद थे। संचालन देवीलाल सिसोदिया ने किया।
..
सोसायटी के सामने दिया धरना
कचनारफ्लेग.
गांव कचनारा फ्लेग में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा व विधायक यशपाल सिह सिसोदिया के नेतृत्व में भाजपा ने धरना दिया। कचनारा सोसायटी के सामने दिए धरने में भाजपा ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। दलोदा भाजपा मंडल द्वारा कचनारा फ्लैग में सोसाइटी के पास धरना तीन घंटे तक दिया। इसमें जिला अध्यक्ष, विधायक, दलोदा मंडल अध्यक्ष रमेश धाकड़, पूर्व दलोदा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर मंडलोई, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
..
खेत धरना प्रदर्शन में भाजपाईयों ने कांग्रेस को कोसा
शामगढ.
भाजपा द्वारा खेत धरना आंदोलन शनिवार को किया गया। धरने में शामिल भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोसा। इसमें मंडल शामगढ़ भाजपा के कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता धामनिया दीवान में यूरिया की कालाबाजारी, बाढ़ पीडि़तों को मुआवजा नहीं दिए जाने के खिलाफ कर्जमाफी की धोखाधड़ी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
००००००००००
झार्डा में खेत धरना प्रदर्शन
झार्डा.
गांव झार्डा में भाजपा द्वारा खेत धरना आंदोलन के तहत प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें भाजपा के नेता व पदाधिकारी मौजूद थे। झार्डा में यूरिया की कालाबाजारी, बाढ़ पीडि़तों को मुआवजा नहीं दिए जाने के खिलाफ कर्जमाफी नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया। मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष जीतू जाट, कमलसिंह, निलेश जैन, दयानंद डिगा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश दीक्षित और कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो