स्टेट हाईवे बदल गया तालाब में,राहगिरों को आ रही परेशानी
मंदसौरPublished: Aug 19, 2019 04:01:44 pm
स्टेट हाईवे बदल गया तालाब में,राहगिरों को आ रही परेशानी
मंदसौर
भानपुरा के बीच से निकल रहे स्टेट हाईवे मार्ग पुराना नाका स्थान से लेकर बड़वाले बाबा स्थान तक करीब 100 मीटर से अधिक सड़क पूरी तरह से तालाब में बदल गई है। इस स्थान पर करीब 2 फ ीट से भी अधिक गहराई के बड़े-बड़े गडढे निर्मित हो चुके हैं। खोजने पर भी इस स्थान पर सड़क कहीं भी दिखाई नहीं देती है। यह स्थिति प्रतिवर्ष वर्षा काल के दौरान निर्मित हो जाती हैं। छोटे-बड़े वाहन ऐसे स्थान से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर यहां निकल रहे हैं। इसके चलते इस स्थान पर कभी भी गंभीर दुर्घटना घटी हो सकती है। इसी मार्ग पर विद्यालय, तहसील कार्यालय ,पुलिस थाना, लोक सेवा केंद्र विधायक निवास है। बावजूद स्थिति ऐसी है। बारिश का गंदा पानी भरा होने से कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है। उच्चस्तरीय शिकायतें होने के बाद भी इस स्थान की सड़क को लेकर आज दिन तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इस मार्ग पर आला अधिकारियों व राजनेताओं का भी लगातार आना जाना लगा रहने के बाद भी शायद यह लोग भी इसी स्थान को नजरअंदाज कर यहां से गुजर जाते हैं। इस ऐसा लगता है कि इस स्थान पर कभी कोई गंभीर दुर्घटना के बाद ही प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि जागेगे।