scriptभाजपा में सुवासरा की जवाबदेही देवड़ा को, लेकिन इनके सामने यह चुनौती | Suvasara's accountability to Deora in BJP, but this challenge in front | Patrika News

भाजपा में सुवासरा की जवाबदेही देवड़ा को, लेकिन इनके सामने यह चुनौती

locationमंदसौरPublished: Jun 06, 2020 01:47:21 am

Submitted by:

Vikas Tiwari

भाजपा में सुवासरा की जवाबदेही देवड़ा को, लेकिन इनके सामने यह चुनौती

bjp

bjp

मंदसौर.
मध्यप्रदेश में २४ विधानसभा के उपचुनाव होना है। इन उपचुनावोंं के लिए भाजपा में प्रभारी नियुक्त किए है। सुवासरा विधानसभा में पूर्व विधायक एवं वर्तमान मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा को जवाबदेही सौंपी है। देवड़ा इस विधानसभा से पहले चुनाव जीत चुके है। इस लिहाज से इन पर पार्टी ने भरोसा जताया है। यहां पर मतदाताओं में पेठ भी है। लेकिन पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंग के घोर विरोधी रहे पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार सहित अन्य नेताओं से सामंजस्य बिठाना भी एक चुनौती होगी। सूत्रों की माने तो जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी भी अपनी दावेदारी इस चुनाव में करेगी। तो ऐसे में भाजपा के लिए अपनों से सामंजस्य बिठाना कड़ी चुनौती होगी। वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री प्रियव्रत ङ्क्षसह लगातार क्षेत्र कंाग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठके कर रहे है। और कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे है। यहां पर कांग्रेस पूर्व विधायक हरदीप सिंह डंग के सामने बड़ा चेहरा उतार सकती है। लेकिन यहां पर कांग्रेस के कई स्थानीय नेता चुनाव लडऩे की इच्छा जाहिर कर चुके है। वहीं इस सीट से पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री सुभाष कुमार सोजतिया, नरेंद्र नाहटा के नाम भी आम चर्चाओं में है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो