scriptगर्मी ने तोड़ा नौतपा का रिकार्ड, 45 डिग्री हुआ अधिकतम तापमान | temprachar news in mandsaur | Patrika News

गर्मी ने तोड़ा नौतपा का रिकार्ड, 45 डिग्री हुआ अधिकतम तापमान

locationमंदसौरPublished: Jun 08, 2019 12:47:18 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

गर्मी ने तोड़ा नौतपा का रिकार्ड, 45 डिग्री हुआ अधिकतम तापमान

patrika

गर्मी ने तोड़ा नौतपा का रिकार्ड, 45 डिग्री हुआ अधिकतम तापमान

मंदसौर.

गर्मी सीजन का सबसे अधिक ४५ डिग्री तापमान, आग ऊगलती सडक़ें, चेहरे पर लग रहे गर्म हवाओं के थपेड़े, कोई दुपट्टा ओढ़ कर निकल रहा था, तो कोई इस भीषण गर्मी से बचने के लिए घर बाहर निकलने में भी दस बार सोच रहा था, यह हाल शुक्रवार को नजर आए। क्योंकि इसदिन गर्मी ने ऐसा कहर बरपाया कि नौतपा का रिकार्ड भी टूटता नजर आ रहा था। नवतपा में तापमान ४४ डिग्री तक पहुंचा था। लेकिन इस बार अब तक की सबसे प्रचंड गर्मी का दौर अब शुरु हुआ है। शुक्रवार को दोपहर में तापमान में उछाल आया और तापमान ४५ तक पहुंच गया। धूप के साथ बरस रही आग के कारण बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया।
चेहरे पर लग रहे लू के थपेड़ों से परेशान रहे जिलेवासी
दिनों दिन बढ़ते तापमान के साथ हवाएं भी पिछले कुछ दिनों से गर्म चल रही है। ऐसे में लोगों को दिनभर गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झकझोर कर रख दिया। ऐसे में लोगों को धूप में घर से बाहर निकलने पर चंद दूरी का फासला तय करना भी किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा था। दोपहर १२ बजे से लेकर शाम ५ बजे तक तो शहर की मुख्य सडक़ों पर सन्नाटा सा नजर आने लगा, इस दौरान केवल वे ही लोग सडक़ों पर नजर आए, जिन्हें बहुत जरूरी काम था।
सूखने लगे कंठ, बढऩे लगी प्यास
जैसे जैसे गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे लोगों के कंठ सूखने लगे हैं। कड़ाके की गर्मी में लोग घर से बाहर निकलने से पहले अपने कंठ तर कर बाहर निकलते हैं। लेकिन कुछ दूर चलने के बाद फिर उनके कंठ सूखने लगते हैं। ऐसे में फिर उन्हें अपना कंठ तर करने के लिए प्याऊ पर पहुंचकर ंठडा पानी या शीतल पेय प्रदार्थे का सहारा लेना पड़ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो