scriptजिले में कोरोना से सबसे अधिक युवा संक्रमित तो प्रशासन ने शुरु की ‘थ्री लेयर व्यवस्था’ | The administration started the 'Three Layer System' when the youth wa | Patrika News

जिले में कोरोना से सबसे अधिक युवा संक्रमित तो प्रशासन ने शुरु की ‘थ्री लेयर व्यवस्था’

locationमंदसौरPublished: May 17, 2020 01:14:35 am

Submitted by:

Vikas Tiwari

जिले में कोरोना से सबसे अधिक युवा संक्रमित तो प्रशासन ने शुरु की ‘थ्री लेयर व्यवस्था’

corona: जेल से रिहा कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव

corona: जेल से रिहा कैदी निकला कोरोना पॉजिटिव

मंदसौर.ª¤
जिले में अब तक कोरोना वायरस का आंकड़ा 56 तक पहुंच चुका है। इन आंकड़ों में देखे तो सबसे अधिक युवा वर्ग को कोरोना वायरस ने अपनी जद में लिया है। तो यह वायरस महिलाओं में अधिक फैल रहा है। वहीं अब प्रशासन द्वारा गांव-गांव सर्वे पूरा होने के बाद अब थ्री लेयर व्यवस्था शुरु कर दी है। जिससे की कोरोना वायरस के लक्षण वाले व्यक्ति या मरीज को आसानी से चिह्ंित किया जा सके या पहुंचा जा सके । और प्रशासनिक अधिकारियों का इस पर पूरा जोर है। वहीं कोरोना सेंटर के नोडल अधिकारी डॉक्टर की रिपोर्ट भी नेगेटिव आईहै। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अब 53 जांच सेंपल का इंतजार है।
सीएमएचओ डॉ महेश मालवीय ने बताया कि कोरोना वायरस का कुल आंकड़ा 56 तक जा पहुंचा है। इसमें शून्य से लेकर 10 वर्ष तक के तीन मरीज, 11 से 20 वर्ष तक के 6 मरीज, 21 से 30 वर्ष 12 मरीज, 31 से 40 वर्ष तक नौ मरीज, 41 से 50 13 मरीज और 51 से 60 वर्ष के 7 मरीज और 61 से 80 वर्ष के 6 मरीज शामिल है। इसमें से चार बुजुर्ग लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के मुताबिक युवा वर्ग में 21, व्यस्क में 13 और बुजुर्ग में 13 मरीज शामिल है। इन 56 मरीजोंं के आंकड़ों में 37 महिलाएं और 19 पुरुष है।
प्रशासन की यह थ्री लेयर व्यवस्था
प्रशासन ने अब जिलामुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक थ्री लेयर व्यवस्था शुरु कर दी है। इसमें सबसे पहले फीवर क्लिनिक की व्यवस्था है। जो अब तक जिले में 1063 खोले जा चुके है। इसमें एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। जो जांच कर रहे है। इसमें जिसको भी कोरोना के लक्षण है। इसके अलावा जो भी बीमारी है। उसकी जानकारी दी जा रही है।उसकी तत्काल रिपोर्ट दी जा रही है। इसके साथ ही सरकारी अस्पताल और निजी अस्पताल की ओपीडी के प्रतिदिन के आंकड़े की समीक्षा की जा रही है। तो साथ ही मेडिकल स्टोर्स से भी प्रशासन आंकड़े मंगवा रहा है। इन तीनोंं व्यवस्था के तहत अब पूरे जिले पर नजर रखी जा रही है। इन तीनों के प्रतिदिन आंकड़े मंगवा कर समीक्षा की जा रही है।
कोविड.19 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम, बचाव एवं उपचार के लिए जिले में 18 245 आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है जिनमें से कुल 18 245 यात्रियों को होम एवं क्वॉरटीन सेंटर में 14 दिनों के लिए क्वॉरटीन किया गया है, जिसमें से होम क्वॉरटीन 6 559 एवं क्वॉरटीन सेंटर 70 व्यक्तियों को क्वॉरटीन किया गया। जिसमें से 116 16 यात्रियों का क्वॉरटीन पूर्ण हो चुका है। 1053 व्यक्तियों के सेंपल लिए गए है। जिसमें से 1000 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, जिसमें 56 पॅाजिटिव, 7 कोरोना पॉजिटीव स्वस्थ्य होने पर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। 8 55 नेगिटिव पाए गए है। 53 सेंपल की रिपोर्ट प्राप्त होना शेष है।
1709 लोगों को होम कोरेनटाइन किया जिसमे 1329 की अवधि हुई पूर्ण
जिला पंचायत सीईओ ऋषभ गुप्ता ने बताया कि प्रथम लॉट में अर्थात 24 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मन्दसौर जिले में सुनियोजित तरीके से मजदूर अपने गंतव्य स्थान तक आए। इसके अंतर्गत मन्दसौर जिले में 1709 मजदूर अन्य स्थानों से आए। इनमें से 1709 लोगों को होम क्वॉरटीन किया गया। इनमें से 1329 लोगों का होम क्वॉरटीन टाइम खत्म हुआ। 1709 लोगों से शपथ पत्र भरवाए तथा घर पर पर पोस्टर लगवाए गए। इनमें से 54 लोगों ने टेलीमेडिसिन प्राप्त किया।
इनका कहना…
सभी डॉक्टर की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अलावा 1063 फीवर क्लिनिक पूरे जिले में कार्य कर रहे है। ओपीडी और मेडिकल स्टोस से भी आंकड़े मंगवाएं है। सभी की समीक्षा की जा रही है।प्
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो