script

राजनिती क्षेत्र में सबसे बड़ा धर्म है अंतिम पंक्ति के लोगों की सेवा करना-शेखर

locationमंदसौरPublished: Jan 20, 2020 11:39:23 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

राजनिती क्षेत्र में सबसे बड़ा धर्म है अंतिम पंक्ति के लोगों की सेवा करना-शेखर

राजनिती क्षेत्र में सबसे बड़ा धर्म है अंतिम पंक्ति के लोगों की सेवा करना-शेखर

राजनिती क्षेत्र में सबसे बड़ा धर्म है अंतिम पंक्ति के लोगों की सेवा करना-शेखर

मंदसौर.
ग्राम पंचायत दलौदा द्वारा निर्मित महाराणा प्रताप परिणय रिसोर्ट एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का लोकार्पण एवं अनावरण रविवार को हुआ। इस दौरान पूर्व मंत्री चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में सबसे बड़ा धर्म है जनता की सेवा करना और अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की सेवा करना।
दलौदा सरपंच ने ग्राम पंचायत दलौदा का नाम नगर ही नहीं पूरे प्रदेश और देश में किया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा परिणय रिसोर्ट है जो कि सर्वसुविधा युक्त है। जिस राजीव गांधी ने इस देश में संचार क्रांति लाई। उनकी प्रतिमा का अनावरण भी यहां हुआ है। कार्यक्रम में उच्चशिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के शामिल होने का भी कार्यक्रम था, लेकिन अंतिम समय में उनका दौरा निरस्त हो गया। अब दलोदा के लोगों को न्यूनतम दर में सर्वसुविधायुक्त आधुनिक रिसोर्ट का लाभ मिल सकेगा।

शुगर मिल जमीन को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे
कार्यक्रम में शेखर ने कहा कि मनुष्य का धर्म सबसे पहला सेवा करने का है दूसरों की सेवा करना ही सबसे बड़ा हित होता है। नेताओ को जनता के प्रति समर्पित होना चाहिए। हमें अपने निजी हितों को छोड़कर दूसरों का हित करने की आवश्यकता है। राजनीति में रहने वाले लोग लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं राजनीति बहुत ही अच्छा क्षेत्र है और राजनीति में रहकर कई परिवार जनता की सेवा कर रहे हैं। राजनीति धर्म ही सेवा है।
कार्यक्रम के दौरान सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि महाराणा प्रताप अपने आप में एक बड़ा नाम था। सरपंच विपिन जैन ने देश में दलोदा पंचायत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि रेत पर लिखे हुए नाम तो मिट जाते हैं लेकिन पत्थर पर लिखे हुए नाम कभी नहीं मिटते। ऐसे महाराणा प्रताप के बलिदान दिवस पर रिसोर्ट का दलोदा नगर में शुभारंभ हुआ है। पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा नगर के रहवासियों की एक बड़ी समस्या है शुगर मिल जमीन उसको लेकर हम सभी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलेंगे और वर्षो से जो यह समस्या है उसका हल करवाएंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिय़ा ने कहा कि सरपंच जैन ने अपने काम की छाप देशभर में छोड़ी है। मनोहर बोथरा, परशुराम सिसोदिया, मुकेश काला, महेंद्र सिंह गुर्जर, राजेंद्र सिंह गौतम, सोमिल नाहटा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंच पर डॉ अजित जैन, बबितासिंह तोमर, रूपल संचेती उपस्तिथ थे। स्वागत भाषण सरपंच विपिन जैन ने दिया। उन्होंने कहा कि रिसोर्ट के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75 वी जन्म जयंती के अवसर पर गांधी की मूर्ति का अनावरण भी किया या। गांधी द्वारा किए गए कार्य भी हमें प्रेरणा देते है। संचालन प्रीतिपाल सिंह राणाा ने किया। आभार विनोद सोनी ने माना।

राजपूत समाज ने किया सरपंच जैन का सम्मान
नगर में बने महाराणा प्रताप परिणी रिसोर्ट का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने पर राजपूत समाज संगठन द्वारा सरपंच विपिन जैन का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो