script

110 सालों में 24 घंटे में जिले में औसत रिकॉर्डतोड़ 9 इंच बारिश हुई

locationमंदसौरPublished: Sep 16, 2019 11:37:13 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

110 सालों में 24 घंटे में जिले में औसत रिकॉर्डतोड़ 9 इंच बारिश हुई

110 सालों में 24 घंटे में जिले में औसत रिकॉर्डतोड़ 9 इंच बारिश हुई

110 सालों में 24 घंटे में जिले में औसत रिकॉर्डतोड़ 9 इंच बारिश हुई

मंदसौर.
बारिश थमने के बाद रविवार को जलजमाव के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई। जिले के ११० सालों के रिकॉर्ड में २४ घंटे में औसत १५ इंच बारिश पहली बार हुई। संजीत, धुधड़का में १५-१५ इंच से अधिक तो सीतामऊ में ११ और मंदसौर में ८ इंच, मल्हारगढ़ में ७ इंच से अधिक बारिश हुई। वही गरोठ-भानपुरा, सुवासरा में ४-४ इंच से अधिक बारिश हुई।
जिले में अब तक की औसत बारिश भी ७८ इंच हो गई। जो रिकॉर्ड है। वहीं रविवार को शहर के प्रमुख बाजार से लेकर कई क्षेत्रों में जलजमाव के कारण दिनभर व्यापारी से लेकर आम लोग परेशान होते रहे। इसे लेकर नपा के बदइंतजामों पर लोगों ने आक्रोश भी व्यक्त किया। तो वहीं मोबाईल नेटवर्क से लेकर विद्युत व्यवस्था के कारण भी लोगों को परेशान होना पड़ा।

फिर बही नपा की पेयजल लाईन
नगर में आई बाढ़ के कारण खानपुरा रामघाट के समीप नपा की पेयजल पाईप लाईन बह गई है। बारिश के दौर में लाईन दूसरी बार बह गई है। वहीं चंबल की लाईन भी सोमली नदी के यहां बह गई। ऐसे में नपा अब पुरानी लाईन से सप्लाई करेगी। पूर्व में भी लाईन प्रभावित होने से पखवाड़े भर तक शहर की सप्लाई प्रभावित हो गई थी।

आज भी रहेगी स्कूलों की छुट्टी
कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी आरएल कारपेंटर को निर्देश दिए कि जिले में हो रही बारिश के कारण सोमवार को जिले के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों, सीबीएसई सहित में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। इस दौरान संकुल प्राचार्य और बीईओ, बीआरसीसी को सभी स्कूलों को इस आदेश का पालन करवाने के लिए भी निर्देशित किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज आज मंदसौर में
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जिले में बाढ़ प्रभावितों से मिलने के लिए आ रहे है। सोमवार को वह मंदसौर और मल्हारगढ़ क्षेत्र में पहुंचकर बाढ़ पीडि़तों और किसानों से मिलेंगे। आधी रात को वह मंदसौर आएंगे और सोमवार को दोपहर १ बजे तक मंदसौर विधानसभा और १ बजे बाद मल्हारगढ़ विधानसभा में जाएंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया ने भी मंदसौर-नीमच में बाढ़ को लेकर ट्वीट किया। इसमें लिखा कि बाढ़ के हालातों में बचाव के कार्यों को सरकार को तेज करना चाहिए। और प्रभावित किसानों को मुआवजे देने की मांग सरकार से की।

ट्रेंडिंग वीडियो