scriptडॉक्टर मना रहे थे बर्थ डे, फिर अस्पताल में क्या हुआ.. पढ़े यहां | The doctors were celebrating the birthday, then what happened in the | Patrika News

डॉक्टर मना रहे थे बर्थ डे, फिर अस्पताल में क्या हुआ.. पढ़े यहां

locationमंदसौरPublished: Aug 03, 2019 12:07:53 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

डॉक्टर मना रहे थे बर्थ डे, फिर अस्पताल में क्या हुआ.. पढ़े यहां

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के दौरान एक कार्यकर्ता बेहोश हो गई। बेहोश होने के बाद स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार नहीं हो पाया। क्यों कि पूरा स्टाफ फार्मासिस्ट का बर्थडे सेलिबे्रशन कर रहा था। यह खबर सोश्यल मीडिया पर वायरल हुई। उसके बाद अधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आया। सीएमएचओ के निर्देश पर तत्काल एक टीम डिस्ट्रीक हेल्थ ऑफिसर सुरेश सौलंकी के नेतृत्व में जांच के लिए भेजी गई। डॉ सौंलकी ने कहा कि दो दिन तक जांच चलेगी। उसके बाद रिपोर्ट पेश की जाएगी। वहीं दूसरी ओर बीएमओ का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का उपचार किया गया। लंच टाइम में बर्थडे की बधाई दे रहे थे।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कर्मी मुक्ति दिवस के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण चल रहा था। उसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता सूर्यवंशी बेहोश हो गई। वायरल पोस्ट के अनुसार उस द ौरान एक भी स्वास्थ्य कर्मी वहां पर मौजूद नहीं था। जिसके बाद वहां से निजी वाहन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।
सीतामऊ बीएमओ डॉ अरविंद चौहान ने बताया कि लंच के समय में फार्मासिस्ट श्याम गुर्जर को एनआरसी रूम में बधाई दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का डाक्टर द्वारा उपचार किया गया। ओपीडी के सयम सभी अपने कर्तव्यस्थल पर थे।
जांच अधिकारी डॉक्टर सुरेश सौंलकी ने बताया कि शुक्रवार को भी कथन लिए है। दो दिन तक जांच चलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो