scriptThe morning of the people of the district in the midst of dense fog, t | घने कोहरें के बीच हुई जिलेवासियों की सुबह, मानसून की होगी विदाई, अब ठंड की दस्तक | Patrika News

घने कोहरें के बीच हुई जिलेवासियों की सुबह, मानसून की होगी विदाई, अब ठंड की दस्तक

locationमंदसौरPublished: Oct 12, 2022 10:30:41 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

घने कोहरें के बीच हुई जिलेवासियों की सुबह, मानसून की होगी विदाई, अब ठंड की दस्तक

घने कोहरें के बीच हुई जिलेवासियों की सुबह, मानसून की होगी विदाई, अब ठंड की दस्तक
घने कोहरें के बीच हुई जिलेवासियों की सुबह, मानसून की होगी विदाई, अब ठंड की दस्तक
मंदसौर.
शहर में मंगलवार को फिर से मौसम बदला। जिलेवासियों की सुबह भी घने कोहरे की आगाश के साथ हुई। शरद पूर्णिमा के बाद माना जाता है शीतऋतु की दस्तक होती है। ऐसे में पूर्णिमा के बाद घना कोहरा छाया जो मानसून की विदाई के संकेत दिए। अब मानसून की विदाई होगी तो शीतऋतु दस्तक देगी। जिले में इस बार मानसून की अवधि बीतने के बाद भी पखवाड़े भर तक मानसून सक्रिय रहा। ऐसे में सामान्य से १० इंच अधिक बारिश इस बार जिले में हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि ठंड भी इस बार कड़ाके की रहेगी। मंगलवार को सुबह १० बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हाईवे से लेकर ग्रामीण अंचल के रुट पर बदलते मौसम के बीच कोहरे के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिर से एक सिस्टम बारिश का बन रहा है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.