इस बार मार्च माह से ही गर्मी ने तीखा रुख अपना रखा था। लेकिन मई में यह दौर प्रचंड हो गया है। मई माह में जिला लू की जद में है और फिलहाल इससे राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार यलो अलर्ट जारी हुआ था लेकिन शनिवार को अब रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले २४ घंटे जिले में हीटवैव का अलर्ट किया है। इस दौरान हवा भी चल रही है। १८ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के रुख के साथ ४३ डिग्री तापमान का दौर चल रहा है। वहीं आम लोगों को प्रचंड गर्मी और इसके बीच हो रही बिजली की कटौती से फिलहाल राहत नहीं मिल रही है। गर्मी के तीखे तेवर ने हर किसी को हलाकान कर दिया है। लगातार तापमान में उछाल आ रहा है और गर्मी का दौर बढ़ रहा है। इधर मौसम विभाग ने अगले २४ घंटे में हीटवैव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस बार की गर्मी में जिले में बार-बार हीटवैव का अलर्ट आ रहा है। लू की बढ़ती गति ने लोगों को बेचैन कर दिया है। इस सीजन का अभी तक का सबसे ज्याीदा तापमान ४४ डिग्री रहा। गर्मी के कारण जिले में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह 9 बजे से ही सूरज की तपन तेज हो गई थी। इससे भीषण गर्मी का अहसास बना रहा। इस दौरान लू के थपेड़े लगते रहे। हालात यह रहे कि दोपहर में बाजार में सन्नााटा छा गया। मंदसौर में गर्मी के चलते दोपहर में प्रमुख चौराहों पर सन्नााटा पसरा रहा। इस दौरान दिनभर लोगो के शरीर से पसीना बहता रहा। लोगों द्वारा गर्मी से बचाव करते नजर आए।
अभी और बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग चेतावनी दे रहा है कि तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पारा सोमवार को 42 के पार चला गया था उसक बाद मंगलवार को 43.2 डिग्री हुआ और अब बुधवार को 44 डिग्री तक था। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी तापमान ४५ डिग्री था। अभी तापमान और भी बढ़ सकता हैं। मौसम विभाग ने रात के तापमान में भी बढ़ोतरी के संकेत दिए है। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की रफ्तार भी 1८ किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि आंध्रप्रदेश व उड़ीसा के तटीय इलाकों में आए चक्रवात के कारण गर्मी में खास परिवर्तन नहीं आया है। अभी तापमान और बढ़ेगा, मौसम भी शुष्क ही रहेगा। गर्मी का असर मई अंत तक रहेगा।