scriptकिसी पार्टी की नब्ज होती है कार्यकर्ता-सांसद गुप्ता | The pulse of a party is the worker-MP Gupta | Patrika News

किसी पार्टी की नब्ज होती है कार्यकर्ता-सांसद गुप्ता

locationमंदसौरPublished: Jun 15, 2019 12:29:41 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

किसी पार्टी की नब्ज होती है कार्यकर्ता-सांसद गुप्ता

patrika

mandsaur news

मंदसौर
मंदसौर और मल्हारगढ़ विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को स्थानीय हर्ष विलास पर संपन्न हुआ, जिसमें दोनों ही विधानसभाओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के पूर्व अध्यक्ष शरद जोशी ने संबोधित करते हुए कहा की आज इन कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है किभारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से दूसरी बार सत्ता में आई है और इस देश की जनता ने राष्ट्रवाद के समर्पण में अपना मत दिया है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि किसी भी पार्टी की नब्ज होता है कार्यकर्ता। कोई भी शक्तिशाली पेड़ तभी मजबूत होता है जब उसकी जड़े मजबूत हो। कार्यकर्ता भाजपा पार्टी की जड़ है जो इस वटवृक्ष को लगातार मजबूत करती आई है और कर रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि आज जो प्रचंड जीत भारतीय जनता पार्टी को मिली है उस पर देश के कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेतृत्व करता मोदी और अमित शाह का अभूतपूर्व योगदान है। इन सभी की मेहनत का परिणाम है कि 2 सांसदों वाली पार्टी 303 बनकर देश में काबिज है। वहीं पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने कहा कि एक समय यह था कि हम गांव-गांव में घूमकर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के समर्थन जुटाने में जाते थे और आज दीपक से लेकर कमल तक जो कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया है उसके लिए इस देश का पीढ़ी दर पीढ़ी कार्यकर्ता धन्यवाद का पात्र है जिसने निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की। मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने हमेशा गरीब किसानों और मध्यम वर्ग के लिए हमेशा विकास की राह आसान की है, परंतु आज प्रदेश सरकार छल करके इस सत्ता पर काबिज हुई है लेकिन यह बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी और हमारे क्षेत्र का कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी है जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सालों से भरोसा जताया है और मतदाताओं को यह विश्वास दिलाया है कि भाजपा हमेशा विकास के लिए कार्य करती रही है। मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा ने कहा कि तब किसानों के उपर कोई विपदा आती थी तो शिवराज तुरंत उन्हें राहत पहुंचा देते थे, लेकिन उनकी आंखो में आंसू नहीं आने देते। आज प्रदेश में बिजली कटौती से किसान परेशान है, चारो तरह हाहाकार मचा हुआ है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा, मदनलाल राठौर, निहालचंद मालवीय, सुषमा आर्य, महामंत्री अजय सिंह चौहान, महेंद्र चोरडिय़ा, मानसिंह माचोपुरिया, गोपाल पटवा, भोपाल सिंह सिसोदिया, अनिल कियावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो