scriptआफत की बारिश ने साढ़े सात हजार लोगों का कर दिया चार करोड़ का नुकसान | The rains of the disaster caused loss of four crores to seven and a h | Patrika News

आफत की बारिश ने साढ़े सात हजार लोगों का कर दिया चार करोड़ का नुकसान

locationमंदसौरPublished: Aug 19, 2019 03:43:54 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

आफत की बारिश ने साढ़े सात हजार लोगों का कर दिया चार करोड़ का नुकसान

patrika

mandsaur news

मंदसौर.
जिले में हुई आफत की बारिश से सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों लोग प्रभावित हुए है। प्रशासन के पास जो टेंटेटिव आंकड़ा आ रहा है वो करीब साढ़े सात हजार लोगों का आया है। इन साढ़े सात हजार लोगों को करीब तीन से चार करोड़ रूपए का बताया जा रहा है। प्रशासनिक सर्वे जल्द ही पूरा हो जाएगा। उसके पूरा होने के सात दिनों के भीतर इन प्रभावितों को आर्थिक सहायता राशि प्रशासन देने की बात कह रहा है। हांलाकि इस नुकसानी आंकलन में फसल नुकसानी का आंकलन शामिल नहीं है।
१२५ घर पूरी तरह नष्ट तो १०५० घर आंशिक रूप से नुकसान
जिले में भारी बारिश से अभी तक करीब १२५ घर पूरी तरह नष्ट हो गए है। वही करीब १ हजार ५० घर आंशिक नष्ट हुए है। इसके अलावा १५ जून से लेकर १६ अगस्त तक करीब १६ लोगों की मौत हुई है। वहीं ६० जानवरों की मौत हुई है। जिले में विगत दिनों हुई बारिश में प्रशासन ने करीब साढ़े सात हजार प्रभावितों को खाद्यान की व्यवस्था की है इसमें ६३८ क्विटंल गेंहू अब तक दिया गया है।
सबसे अधिक मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुआ नुकसान
जिले में बारिश को लेकर सबसे अधिक नुकसानी का आंकलन मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुआ है। यहां पर करीब ४ हजार परिवार प्रभावित हुए है। इसके बाद मंदसौर क्षेत्र में करीब तीन हजार परिवार प्रभावित हुए है। इसके अ लावा सुवासरा, गरोठ सहित अन्य क्षेत्रों मे मिलकर करीब पांच सौ परिवार प्रभावित हुएह ै। सबसे अधिक हैदरवास गांव में नुकसान हुआ है।
हैदरवास में गेहूं वितरण का कार्य प्रारंभ
जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि के पश्चात ऐसे व्यक्ति जिनके मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। खाद्य सामग्री पूरी तरह से खराब हो चुकी है। ऐसे लोगों का पटवारियों के द्वारा सर्वे किया गया था। गांव हैदर वास में पटवारी सर्वे के आधार पर 148 परिवारों को चिन्हित किया गया है। पटवारी सर्वे के आधार पर एक परिवार को 50 किलो गेहूं सहकारी उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। गेहू वितरण का कार्य रविवार को 9 बजे से प्रारंभ हो चुका है।
इनका कहना…
सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सात दिनों में सभी को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी जाएगी। ६३८ क्विटं गेंहू प्रभावितों को अब तक वितरीत कर दिया गया है। और किया जा रहा है।
मनोज पुष्प, कलेक्टर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो