scriptहाथों की ऊंगलिया से निकलती है तबले की ताल | The rhythm of the tabla emanates from the fingers of the hands | Patrika News

हाथों की ऊंगलिया से निकलती है तबले की ताल

locationमंदसौरPublished: Feb 21, 2020 03:35:47 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

हाथों की ऊंगलिया से निकलती है तबले की ताल

हाथों की ऊंगलिया से निकलती है तबले की ताल

हाथों की ऊंगलिया से निकलती है तबले की ताल

मंदसौर.
देश ही नहीं बल्कि जिले के ग्रामीण अंचल में भी कई प्रतिभाएं है। जिन्हें यदि मंच मिली तो वह बड़े स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकती है। ऐसी ही एक प्रतिभा जिले के सीतामऊ क्षेत्र में गांव ऐरा में है। जो राष्ट्रगान हो या भजन या फिर कोई फिल्मी संगीत हर संगीत को अपनी ऊंगलियों से तबले की ताल दे सकता है। स्नातक की पढ़ाई कर आईटीआई तक शिक्षा अर्जित कर चुके इस किसान ने तबले के प्रति अपने शोक में अभ्यास करते-करते यह हुनर ही हासिल कर लिया। अपने शोक से ही उसे यह नई तकनीक मिली। और तबला न सही लेकिन किसी भी गान पर वह अपनी ऊंगलियों से तबले की ताल को संगीत के सुर से मिलाने में माहिर हो गया है।
शोक से किसान ने हासिल किया नया हुनर
जिले के ऐरा गांव के लोकेंद्र राव है अपने हाथों की ऊंगलियों से बखूबी किसी भी संगीत के सुर से ऊंगलियों से निकलने वाले ताल को मिला सकते है। ऐरा गांव के किसान लोकेंद्र ने बीए के साथ आईटीआई भी कर रखा है। तबला बजाने के शोक से उन्होंने यह नया हुनर सिखा है।
समय नहीं मिला तो हाथों से शुरु कर दिया तबला बजाना
पेश से खेती करने वाले लोकेंद्र को खेती के काम और पढ़ाई के बीच तबला बजाने का समय नहीं मिला तो हाथों से ही संगीत के साथ ऊंगलियों से तबले की ताल मिलाने की शुरुआत की। कोशिश धीरे-धीरे सफलता में तब्दील हो गई। शुरुआत में जब लोकेंद्र ने यह काम किया तो परिवार वालो ने समझाया दोस्तों ने हंसी उड़ाई। लेकिन जिद ने हाथों की ऊगलियों में सुर उत्पन्न कर दिया। अभ्यास के दौरान कई बार हाथों की ऊगलियां फट भी गई, लेकिन लोकेंद्र ने अपना अभ्यास और शोक नहीं छोड़ा। अब इस कला में लोकेंद्र इतना माहिर हो गय ाकि किसी भी गाने पर हाथों की ऊगलियों से ऐसी सुर ताल मिलाते है कि देखने वाले दांतो तले उंगलियां दबा लेते है। लोकेंद्र चाहता हैं कि उसे उसकी इस प्रतिभा को पहचान मिले। इसके साथ ही लोकेंद्र विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी भी कर रहा है।
अमेरिका के राष्ट्रपति को समर्पित करते हुए तैयार किया अपनी कला का वीडियो
लोकेंद्र ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत आ रहे है। ऐसे में उन्होंने अपनी हाथों की ऊगलियों ने राष्ट्र गीत पर ताल की धुन से राष्ट्रपति ट्रम्प को समर्पित करते हुए वीडियो तैयार किया है। उनका कहना हैं कि हमारे देश में अतिथि देवोभव की संस्कृति है। ऐसे में दुनिया के शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति के नाम उन्होंने यह तैयार किया है। लोकेंद्र की इच्छा है कि किसी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति उनका यह वीडियो देखे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो