scriptआज जिले में दो पूर्व मुख्यमंत्री, शिवराज देंगे धरना, करेंगे भजन व रात्रि जागरण तो दिग्विजयसिंह बाढ़ प्रभारितों के बीच जाएंगे | Today, two former Chief Ministers in the district, Shivraj will hold d | Patrika News

आज जिले में दो पूर्व मुख्यमंत्री, शिवराज देंगे धरना, करेंगे भजन व रात्रि जागरण तो दिग्विजयसिंह बाढ़ प्रभारितों के बीच जाएंगे

locationमंदसौरPublished: Sep 21, 2019 11:25:22 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

आज जिले में दो पूर्व मुख्यमंत्री, शिवराज देंगे धरना, करेंगे भजन व रात्रि जागरण तो दिग्विजयसिंह बाढ़ प्रभारितों के बीच जाएंगे

digvijay-shivraj.jpg

digvijay shivraj news

मंदसौर.
्रसबसे अधिक बाढ़ से प्रभावित मंदसौर जिला शनिवार को प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु रहेगा। बाढ़ से हुए नुकसान के बाद प्रभावितों को राहत देने और किसानों की फसल नुकसानी पर मुआवजा देने की मांग को लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान २४ घंटे का कलेक्टोरेट के सामने पूरे संसदीय क्षेत्र के लोगों को लेकर धरना देंगे तो रात्रि जागरण के बाद सरकार को सद्बुद्धि के लिए भजन-कीर्तन भी करेंगे। तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह भी गांवों में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचेगे। वहीं प्रशासन २३ को मुख्यमंत्री कमलनाथ के दौरे की तैयारियों में लगा है। बाढ़ के बाद नेताओं के दौरे के बीच जिले में राजनीति का हाईवोल्टेज ड्रामें का दौर जारी है।

२४ घंटे चलेगा धरना, सद्बुद्धि के लिए करेंगे भजन
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान २१ सितंबर को मंदसौर आ रहे है। वे यहां कलेक्टोरेट के बाहर धरना देंगे। यह धरना २४ घंटे तक चलेगा। इस दौरान यहां पर वह रात्रि जागरण भी करेंगे और सरकार की सद्बुद्धि के लिए यहां चौहान का भजन-कीर्तन का भी आयोजन है। भाजपा ने शिवराज के इस धरने को व्यापक बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की है और मंदसौर-नीमच जिले के अलावा रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र से भी बाढ़ प्रभावित व पीडि़त लोगों के साथ किसानों भी शामिल होंगे। वहीं संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपाई नेता व कार्यकर्ता भी यहां जुटेंगे।

नाहरगढ़ में बैठक लेंगे सीएम
मुख्यमंत्री कमलनाथ 23 सितंबर को जिले में आ रहे है। कार्यक्रम अनुसार सुबह 11.45 बजे सीएम मंदसौर आएंगे। इसके बाद नीमच जिले के रामपुरा जाएंगे। वहां से दोपहर २ बजे प्रस्थान कर 2.15 बजे नाहरगढ आएंगे। इसके लिए कचनारा में बाबा रामदेव मंदिर क्षेत्र में हेलीपेड बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नाहरगढ़ में अधिकारियों के साथ राहत कार्यो के संबंध में बैठक लेंगे। इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। और वहीं से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के भ्रमण क्षेत्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर मनोज पुष्प एवं एसपी हितेष चौधरी ने शुक्रवार को कचनारा बाबा रामदेव मंदिर क्षेत्र सहित मुख्यमंत्री के भ्रमण वाले क्षेत्रों का दौरा कर निरीक्षण किया। 23 सितंबर को मुख्यमंत्री का जिन क्षेत्रों में दौरा होना है। वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे। इन्हें तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। साथ ही नाहरगढ़ के आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया गया।

प्रभारी मंत्री कराडा आज मंदसौर में
प्रभारी मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा शनिवार को मंदसौर आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री कराड़ा अमरपुरा तथा धुंधडका में बाढग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वह फिर नीमच जाएंगे। प्रभारी मंत्री 23 सितंबर को फिर जिले में आएंगे और कचनारा में बाढग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। साथ ही सीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह नीमच जाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आज आएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह भी शनिवार को मंदसौर जिले में आ रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 21 सितंबर को 4 बजे अमरपुरा व धुंधडका आएंगे। और बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचेगे।

नगरीय प्रशासन मंत्री 23 सितंबर को आएंगे
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक सोमिल नाहटा ने बताया कि मप्र शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवद्र्धन सिंह 23 सितंबर को मंदसौर आएंगे। यहां वोबाढ़ पीडि़तों के बीच पहुंचे और नुकसानी को देखेंगे।

24 को आएंगे सिधिंया, प्रभावितों के बीच पहुंचेगे
पूर्व केंद्र्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिंया भी जिले में बाढ़ प्रभावितों से मिलने के लिए आ रहे है। २४ सितंबर को वह मंदसौर आएंगे। पहले २५ सितंबर का दौरा तय हुआ था, लेकिन अब २४ को आ रहे है। वह उदयपुर से होकर नीमच जिले के रामपुरा क्षेत्र में पहुंचेगे। वहां से झार्डा, नारायणगढ़ होते हुए जिले में आएंगे और विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करेते हुए प्रभावितों के बीच जाएंगे। इसके बाद यहां से जावरा क्षेत्र में जाएंगे और फिर भोपाल रवाना हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो