script

केबल फाल्ट होने के बाद बही टोल पर लगा 15 मिनिट तक जाम

locationमंदसौरPublished: Aug 09, 2019 11:27:46 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

केबल फाल्ट होने के बाद बही टोल पर लगा 15 मिनिट तक जाम

patrika

केबल फाल्ट होने के बाद बही टोल पर लगा 15 मिनिट तक जाम


मंदसौर.
लगातार हो रही बरसात के चलते फोरलेन स्थित बही टोल बूथ तक जाने वाली केबल फाल्ट होने से सर्वर डाउन हो गया। ऐसे में टोल ***** पर लगे सिस्टम बंद हो गए। टोल पर्ची नहीं देने की स्थिति दोनों और सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई। करीब 15 मिनिट तक यह स्थिति निर्मित रही। जिसके बाद टोल चालू हो सका। इस दौरान लंबी कतारेंा के बीच सैकड़ों वाहन चालक जाम में फस रहे। यहां लंबा जाम दोनों और लग गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम ६ बजे करीब यह स्थिति निर्मित हुई। लगातार हो रही बरसात से टोल बूथ पर लगे सिस्टम को ऑपरेट करने वाली केबल पानी लगने से फाल्ट हो गई। इससे सिस्टम बंद हो गए। पर्ची नहीं दी जाने की स्थिति में वाहनों को रोक दिया। दोनों और सैकड़ों वाहनों की कतारें लग गई। परेशान हो रहे वाहन चालकों की सूचना पर एसडीएम रोशनी पाटीदार ने टोल प्लाजा प्रबंधक को तत्काल व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए।

हेडल टर्मिनल मशीन लगाकर सुचारु की व्यवस्था
टोल प्लाजा प्रबंधक रवि गनवर्ड ने बताया केबल फाल्ट होने के बाद 15 मिनिट तक वाहन चालकों को परेशानी आई थी। बाद में मिनी बस में लगने वाली हेण्डल टर्मिनल मशीन से टोल बूथ को ऑपरेट कियाए यह व्यवस्था पहली बार करना पड़ी।

ट्रेंडिंग वीडियो