scriptTomorrow women will keep fast on Karva Chauth for the long life of Suh | सुहाग की लंबी उम्र के लिए कल महिलाएं रखेगी करवा चौथ का व्रत | Patrika News

सुहाग की लंबी उम्र के लिए कल महिलाएं रखेगी करवा चौथ का व्रत

locationमंदसौरPublished: Oct 12, 2022 10:22:55 am

Submitted by:

Nilesh Trivedi

सुहाग की लंबी उम्र के लिए कल महिलाएं रखेगी करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth 2021: करवा चौथ के शुभ अवसर अपनी सास को दे सकते हैं ये खास तोहफे
Karva Chauth 2021: करवा चौथ के शुभ अवसर अपनी सास को दे सकते हैं ये खास तोहफे
मंदसौर.
करवा चौथ का पर्व कल शहर सहित जिले में परंपरागत ढंग से मनाएगी। बाजार में इसे लेकर दुकानें सज चुकी है तो फूटपाथ पर भी पर्व को लेकर करवों से लेकर छलनी को सजाकर बेचा जा रहा है। करवों की खरीदी के लिए महिलाएं बाजार में पहुंच रही है। महिलाओं के लिए इस पर्व का विशेष महत्व होता है। प्राचीन मान्यताओं के चलते करवा चौथ का यह पर्व महिलाओं के लिए अहम है। बाजार में करवों से लेकर छलनी की खूब बिक्री हुई हो रही है। महिलाएं इस दिन दिनभर निर्जल रहकर अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रज रखेगी और रात को चांद की पूजा कर सुहाग की लंबी उम्र की कामना करेगी। करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मूल रूप से भगवान गणेश, मां गौरी और चंद्रमा की उपासना होती है। चंद्रमा को मन, आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है इसलिए चंद्रमा की पूजा महिलाएं सुख, शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.