scriptअंडरब्रिज के पानी में फंसी यात्री बस, पुलिस ने रस्सी के सहारें यात्रियों का किया रेस्क्यू | under brij news | Patrika News

अंडरब्रिज के पानी में फंसी यात्री बस, पुलिस ने रस्सी के सहारें यात्रियों का किया रेस्क्यू

locationमंदसौरPublished: Aug 27, 2019 03:41:31 pm

Submitted by:

Nilesh Trivedi

अंडरब्रिज के पानी में फंसी यात्री बस, पुलिस ने रस्सी के सहारें यात्रियों का किया रेस्क्यू

अंडरब्रिज के पानी में फंसी यात्री बस, पुलिस ने रस्सी के सहारें यात्रियों का किया रेस्क्यू

अंडरब्रिज के पानी में फंसी यात्री बस, पुलिस ने रस्सी के सहारें यात्रियों का किया रेस्क्यू,अंडरब्रिज के पानी में फंसी यात्री बस, पुलिस ने रस्सी के सहारें यात्रियों का किया रेस्क्यू,अंडरब्रिज के पानी में फंसी यात्री बस, पुलिस ने रस्सी के सहारें यात्रियों का किया रेस्क्यू

मंदसौर.
बारिश के बीच जिले के सुवासरा रेलवे अंडरब्रिज में भरे पानी में यात्रियों से भरी बस फस गई। नाले का पानी अंडरब्रिज में आता है। इसलिए हमेशा अंडरब्रिज में निकासी अवरुद्ध हो जाता है और पानी भर जाता है। फिर भी पानी के बीच यात्रियों की जान जोखिम में डाल बस चालक बस पानी में उतार देते है। बारिश के दौर में सोमवार को दूसरी बार हादसा हुआ।
जब यात्रियों से भरी बस अंडरब्रिज में पानी में जाकर फस गई और बंद हो गई। सोमवार को सीतामऊ से सुवासरा की और जा रही यात्री बस अंडरब्रिज में बीच में जाकर बंद हो गई और इसमें यात्री सवार थे और नाले के पानी लगातार यहां बढ़ रहा था। बस में सवार यात्रियों को नगरवासियों और पुलिस ने रस्सी के सहारें बचाने का काम किया और एक-एक कर महिलाओं-बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों को यहां से बाहर निकालते हुए रेस्क्यू किया। बस चालक की इस बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर के आदेश पर आरटीओ ने कार्रवाई की।

आरटीओ ने की कार्रवाई
यात्री बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर आरटीओ ज्ञानेंद्र वैश्य ने कार्रवाई की। इसमें आरटीओ ने बस चालक का लाइसेंस और बस का फिटनेस और परमिट निरस्त कर दिए है। और तीन दिन में जवाब भी मांगा का है। फिटनेस व परमिट निरस्त के बाद भी बस कही चली हुई पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ ने बताया कि यात्री बस (एमपी 09 एफ 5751) के वाहन चालक द्वारा वाहन को सुवासरा के रलवे पुलिया अंडरब्रिज के नीचे से तेज बहते हुए पानी में से यात्रियों से भरी बस को निकालते हुए यात्रियों की जान जोखिम में डाली। इसे आपराधिक कृत्य की श्रेणी में पाते हुए नियमों के विपरीत पाया। इस पर वाहन के चालक के ड्रायविंग लाइसेंस को निरस्त किया तो यात्री बस का फिटनेस एवं परमिट भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किए है।

कुछ दिन पहले भी यहीं हुआ था घटनाक्रम
पिछले दिनों भी जिले में भारी बारिश के दौरान सुवासरा रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने के दौरान भी एक यात्री बस ने पानी में बस उतारी थी। इस पर यात्रियों को बस के पीछे के कांच फोड़कर अंडरब्रिज के ऊपर चढ़ाते हुए बचाया गया था। कुछ दिनों बाद इसी जगह पर घटना की यात्री बस चालक ने पुनरावृत्ति की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो