script100 से अधिक शिक्षकों के काउंसलिंग में क्यों हुआ विरोध…… पढ़े यहां | Why there was protest in the counseling of more than 100 teachers? Re | Patrika News

100 से अधिक शिक्षकों के काउंसलिंग में क्यों हुआ विरोध…… पढ़े यहां

locationमंदसौरPublished: Aug 26, 2019 03:04:17 pm

Submitted by:

Vikas Tiwari

100 से अधिक शिक्षकों के काउंसलिंग में क्यों हुआ विरोध पढ़े यहां …

mandsaur news

mandsaur news

मंदसौर.
जिले में शिक्षा विभाग में हुए शिक्षकों के स्थानातंरण के बाद कई शिक्षक होल्ड पर हो गए थे। उनके लिए जिला मुख्यालय के महारानी लक्ष्मीबाई हायरसेंकडरी स्कूल में रविवार को काउंसलिंग रखी गई। जिसके के लिए करीब १२० से अधिक शिक्षक आए थे। यहां पर काउंसलिंग के दौरान शिक्षकों की पूरी सूची और रिक्त पदों की सूची नहीं लगाई गई। जिसके चलते शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज करवाया। उसके बाद सूचियां चस्पा की गई और फिर काउंसलिंग शुरु की गईा काउंसलिंग रात तक चलती रही।
१२० से अधिक होल्ड पर शिक्षक
जानकारी के अनुसार जिन शिक्षकों का उन शालाओं में स्थानातंरण कर दिया था जहां पर पहले से ही शिक्षक पर्याप्त है या फिर बंद शालाएं है। वे शिक्षक होल्ड पर हो गए थे। उन शिक्षकों की काउंसलिंग करना थी। इसके लिए अधिकारियों ने तीन चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया करना तय किया। इसमें संकुल से संकुल। उसके बाद दूसरे चरण में ब्लॉक और तीसरे चरण में जिलास्तर पर काउंसलिंग करना। इसमेंं शिक्षकों की सहमति लेकर काउंसलिंग की गई।
पहले लगी थी ५७ की सूची
यहां पर पहले ५७ शिक्षकों की सूची ही चस्पा की गई थी और रिक्त पदों की सूची नहीं लगाई थी। जिसके बाद आजाद अध्यापक संघ के श्याम मीणा और राज्य अध्यापक संघ
जिलाध्यक्ष भगवतीलाल शर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर कहा कि यहां पर पूरे शिक्षकों की सूचियां चस्पा नहींं है और ना ही रिक्त पदों की सूचियां है। वह सूचियां पहले चस्पा की जाए। उसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाए। बाद में दोनों सूचिया चस्पा की गई।
इनका कहना….
शालाओं में रिक्तियां नहीं बताई गई थी। जिसको लेकर आब्जेकशन लिया गया। उसके बाद सूचियां लगाई और तीन चरणों में काउंसलिंग की गई।
श्याम मीणा, अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ।
जितने शिक्षक होल्ड पर थे। उनमें से केवल ५७ शिक्षकों की सूची लगाई गई। वहीं रिक्त पदों की सूची चस्पा नहीं की गई। जिसको लेकर जिला िशक्षा अधिकारी से मिले और कहा कि दोनों सूचियां पूरी चस्पा होना चाहिए। उसके बाद दोनों सूचियां प्रदर्शित की गई। काउंसलिंग रात तक चली।
भगवतीलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष राज्य अध्यापक संघ
शिक्षकों की काउंसलिंग तीन चरणों में की गई है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई।
आरएल कारपेंटर, जिला शिक्षा अधिकारी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो