मंदसौर

युवा मोर्चा ने जलाई बढ़े हुए विद्युत बिलो की होली, किया प्रदर्शन

युवा मोर्चा ने जलाई बढ़े हुए विद्युत बिलो की होली, किया प्रदर्शन

मंदसौरJun 23, 2019 / 11:24 am

Nilesh Trivedi

युवा मोर्चा ने जलाई बढ़े हुए विद्युत बिलो की होली, किया प्रदर्शन

मंदसौर.
लगातार बढ़े हुए बिजली के बिल उपभोक्ताओं को करंट के झटके दे रहे है। अत्यधिक बिलों से आम आदमी परेशन है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार दोपहर में शहर के गांधी चौराहा पर अत्यधिक राशि के बिजली के बिलों की होली जलाते हुए इसके विरोध में प्रदर्शन किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा के साथ अन्य मौजूद थे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा हितेश शुक्ला ने कहा कि सरकार अत्यधिक राशि के बिजली बिलों का वापस ले नहीं तो मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। यहा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान मोर्चा जिलाध्यक्ष शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद से लगातार हो रही विद्युत कटौती के बाद अब अत्यधिक राशि के बिल लोगों को परेशान कर रहे है। युवा मोर्चा सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। सरकार की जन विरोधी फैसलों के पुरजोर विरोध करेगा। यहां उन्होंने जिलेवासियों से अत्यधिक राशि के आ रहे बिजली के बिल नहीं जमा कराने का आह्वान भी किया। और सभी ने मिलकर बिलों की होली जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अजयसिंह चौहान, गणपत आंजना, संजय मुरडिया, दिनेश जाट, नितिन ब्रिजवानी, अजय शर्मा, प्रवीण दिवाकर के साथ ही अन्य युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ता मौजूद थे।

Home / Mandsaur / युवा मोर्चा ने जलाई बढ़े हुए विद्युत बिलो की होली, किया प्रदर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.