scriptपेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG, PNG होगी महंगी, इतने रुपए बढ़ जाएगी कीमत | After petrol diesel now CNG price may hike | Patrika News

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG, PNG होगी महंगी, इतने रुपए बढ़ जाएगी कीमत

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2018 11:04:05 am

Submitted by:

manish ranjan

देश की जनता के लिए एक और बुरी खबर है। लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से देश की जनता पहले से ही परेशान है। हालांकि जिन लोगों ने अपनी गाड़ियों में CNG लगवा रखा है उनको थोड़ी राहत जरुर थी। लेकिन अब CNG वालों की जेब भी ढ़ीली होने जा रही है

CNG

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG, PNG होगी मंहगी, इतने रुपए बढ़ जाएगी कीमत

नई दिल्ली। देश की जनता के लिए एक और बुरी खबर है। लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से देश की जनता पहले से ही परेशान है। हालांकि जिन लोगों ने अपनी गाड़ियों में CNG लगवा रखा है उनको थोड़ी राहत जरुर थी। लेकिन अब CNG वालों की जेब भी ढ़ीली होने जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब अक्टूबर से सीएनजी के दाम भी बढ़ने जा रहे हैं। दरअसल कमजोर रुपए के चलते ईंधन की कीमतों में इजाफा हो रहा है। कमजोर रुपये की आंच सीएनजी और पीएनजी की कीमतों तक भी पहुंचने वाली है। घरेलू नैचरल गैस की कीमतों में छह माही संशोधन अक्टूबर में होगा जिसके बाद इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है।
कितनी बढ़ेंगी कीमतें

माना जा रहा है कि घेरलू फील्ड्स से निकलने वाले गैस की कीमतों में 14फीसदी तक की बढोत्तरी की जाएगी। इस बढ़ोत्तरी के बाद प्रति यूनिट करीब 252 रुपए का अतिरिकत भार पड़ेगा। इससे पहले घरेलू गैस की कीमतें 2016 में बढ़ी थी।
क्यों होगी बढ़ोत्तरी

डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपये की वजह से सभी शहरों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। रुपये में गिरावट से सीएनजी और पीएनजी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए नैचुरल गैस महंगी हो जाती है जिससे वे कीमत बढ़ाने को मजबूर होते हैं। आपको बता दें कि भारत में आधे से ज्यादा गैस का आयात होता है जिसकी कीमत घरेलू कीमतों की दोगुनी से ज्यादा होती है। भारत में गैस की कीमत इंटरनैशल हब के औसत मूल्य के आधार पर तय की जाती है।
पेट्रोल की ये हैं मौजूदा कीमतें

आर्इआेसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार महानगरों में नर्इ दिल्ली आैर चेन्नर्इ में कीमतों में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद वहां पर दाम क्रमशः 82.32 आैर 85.58 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 9 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद वहां पर पेट्रोल के दाम क्रमशः , 84.16 आैर 89.69 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो