scriptपूर्व वन मंत्री ने दी भाजपाइयों को नसीहत | çormer forest minister told BJP | Patrika News

पूर्व वन मंत्री ने दी भाजपाइयों को नसीहत

locationनई दिल्लीPublished: Apr 26, 2017 09:59:00 am

Submitted by:

Dharmendra Adlakha

अलवर. भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व वन मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने केडलगंज स्थित भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक ली।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने राष्ट्र के स्वाभिमान को विश्व पटल पर दृढता से स्थापित किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2018 और 2019 के लिए केन्द्र एवं राज्य […]

अलवर. भाजपा जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व वन मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने केडलगंज स्थित भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के स्वाभिमान को विश्व पटल पर दृढता से स्थापित किया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2018 और 2019 के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 बैठक में जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने शेष बची मंडल कार्यकारिणी 28 अप्रेल तक जिला कार्यालय भिजवाने के लिए कहा। 
अन्त में छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए 25 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पूर्व दवे के अलवर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में उनका स्वागत किया।

इस मौके पर जिला महामंत्री संजय सिंह नरूका, देवेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, राजेष जांगिड़, सुरेश मेहता ,रामवतार चौधरी व जिलामंत्री डॉ. अशोक पाठक, घनश्याम खेडापति, अनूप बाल्मिकी, यूआईटी चेयरमेन देवी सिंह शेखावत, नगर परिषद सभापति अशोक खन्ना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश शर्मा व मुल्कराज बीका , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयपाल चौधरी, शीला चौधरी, अशोक गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जले सिंह, गोरधन सिंह, दीपक पंडित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो