scriptगैस सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ी महंगाई की मार, नवंबर में भी बढ़ गए दाम | Gas cylinder price increase in November 2019 | Patrika News

गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी पड़ी महंगाई की मार, नवंबर में भी बढ़ गए दाम

locationनई दिल्लीPublished: Nov 01, 2019 09:36:27 am

Submitted by:

Shivani Sharma

लगातार तीसरे महीने बढ़े रसोई गैस के दाम
76.5 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

gas cylinder

नई दिल्ली। देश में एक ओर जहां महंगाई बढ़ती जा रही है। वहीं, आज से यानी 1 नवंबर से घरेलू रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। यानी आज से आपको गैस सिलेंडर खरीदने के लिए पहले की तुलना में ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। यह लगातार तीसरा महीना है जब गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस तरह हर महीने बढ़ती रसोई गैस की कीमतों से आम जनता की जेब पर काफी गहरा असर पड़ा है।


दिल्ली में 76.5 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

आपको बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज से रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर दिया है। देश की राजधानी नई दिल्ली में 14.2 किलो के गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 76.5 रुपए बढ़कर अब 681.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं अक्टूबर में यही सिलेंडर खरीदने के लिए आपको 605 रुपए चुकाने होते थे।

nnnn.jpeg

कोलकाला में भी बढ़े दाम

इसके अलावा कोलकाता में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर खरीदने के लिए आपको आज से 706 रुपए चुकाने होंगे। वहीं अक्टूबर माह तक कोलकाता वासियों को यही सिलेंडर के लिए 630 रुपए चुकाने होते थे।


जानिए मुंबई के दाम

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां भी घर की रसोई पर महंगाई की मार पड़ रही है। आज से यहां भी 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 651 रुपए हो गई है। वहीं, पिछले महीने तक यह कीमत 574.50 रुपए थी।


चेन्नई में भी बढ़े हुए दाम

देश के अन्य महानगर चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम आज से 696 रुपए हो गया है। वहीं, पिछले महीने इस सिलेंडर के लिए चेन्नईवासियों को 620 रुपए चुकाने होते थे। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1204 रुपए हो गई है। कोलकाता में 1258 रुपए, मुंबई में 1151.50 रुपए और चेन्नई में इसका दाम 1319 रुपए हो गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो