scriptसोना और चांदी हुआ सस्ता, जानिए कितनी आई गिरावट | Gold and silver became cheaper, know how much decline | Patrika News

सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानिए कितनी आई गिरावट

locationनई दिल्लीPublished: Jan 08, 2021 12:39:53 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में तेज गिरावट
70 हजार रुपए से नीचे चांदी, सोना 51 हजार रुपए से नीचे उतरा

Gold and silver became cheaper, know how much decline

Gold and silver became cheaper, know how much decline

नई दिल्ली। घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। वास्तव में इक्विटी बाजार में तेजी और मजूबत इकोनॉमी के संकेतों की वजह से निवेशकों का रुझाव सेफ हेवन से हटकर दूसरे क्षेत्रों में लग गया है। जिसकी वजह से वायदा बाजार में सोना एक बार फिर से 51 हजार से नीचे उतर गया है। जबकि चांदी के दाम 70 हजार रुपए से नीचे आ गए हैं। जानकारों की मानें आने वाले दिनों में कोरोना वैक्सीन के नए अपडेट आने बाद सोना और चांदी और सस्ता हो सकता है।

यह भी पढ़ेंः- अमरीका में राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद बाजार गुलजार, निवेशकों पर 2 लाख करोड़ रुपए की बौछार

सोना और चांदी की कीमत में गिरावट
आज वायदा बाजार में सोना और चादी के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय 12 बजकर 20 मिनट में सोना 254 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ 50650 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 417 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 69535 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।जबकि आज सोना 50755 रुपए पर खुला था और गुरुवार को 50904 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं आज चांदी की शुरूआत 69694 रुपए पर हुई थी और गुरुवार को अंत 69962 रुपए प्रति किलोग्राम पर हुआ था।

यह भी पढ़ेंः- पेट्रोल, डीजल की महंगाई पर ब्रेक, कच्चे तेल में चौथे दिन तेजी जारी

विदेशी बाजारों में सोना और चांदी के दाम में गिरावट
वहीं दूसरी ओर अमरीकी वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोना 5.30 डॉलर प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1908.30 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि यूरोप में 4 यूरो की गिरावट के साथ 1555.47 यूरो प्रति ओंस की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ब्रिटेन में सोना 5.34 पाउंड प्रति ओंस की गिरावट के साथ 1405.62 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि तीनों बाजारों में चांदी क्रमश: 27.10 डॉलर प्रति ओंस, 22 यूरो प्रति ओंस और 19.88 पाउंड प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो