चांदी में 50 रुपए की गिरावट स्थानीय बाजार में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। गत दिवस की तेजी के बाद सोमवार को सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए फिसलकर 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,950 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। सफेद धातु की मांग कमजोर रहने से चांदी हाजिर 50 रुपए टूटकर 38,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा पांच रुपए की मामूली गिरावट के साथ 37,020 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में) – सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,100 – सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,950 – चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,100
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,020 – सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000 – सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000 – गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800