scriptसोने की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़ककर सस्ती हुई | Gold and Silver price down by low level of this month | Patrika News

सोने की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़ककर सस्ती हुई

locationनई दिल्लीPublished: Nov 10, 2018 03:18:23 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

10 नवंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव का हाल।

Gold and Silver

सोने की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी लुढ़ककर सस्ती हुई

नई दिल्ली। त्योहारी मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार 10 नवंबर को सोना 280 रुपए फिसलकर 32,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोने में यह इस माह की सबसे बड़ी गिरावट है। इस दौरान औद्योगिक मांग घटने से चांदी भी 400 रुपए का गोता लगाती हुई 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को 13 डॉलर की गिरावट में 1,209.75 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 14.80 डॉलर की गिरावट में 1,210.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.25 डॉलर की गिरावट में 14.12 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से वैश्विक बाजार में पीली धातु पर दबाव बढ़ा हुआ है। घरेलू बाजार में धनतेरस के बाद त्योहारी मांग में जबरदस्त गिरावट आई है जिससे सोने के भाव लुढ़क गए हैं।
चांदी में 400 रुपए प्रति किलो की गिरावट

त्योहारी मांग की सुस्ती से सोना स्टैंडर्ड 280 रुपए फिसलकर 17 अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 32,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, इस दौरान गिन्नी 100 रुपए महंगी होकर 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर पहुंच गई। सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी हाजिर 400 रुपए उतरकर 28 सितंबर के बाद के निचले स्तर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान चांदी वायदा 690 रुपए की गिरावट में 36,880 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 75,000 और 76,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,070

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,820

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,000
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,880

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो