scriptचार दिन बाद सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम पर इतने कम हुए दाम | Gold and Silver price down on 26 October 2018 | Patrika News
बाजार

चार दिन बाद सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम पर इतने कम हुए दाम

26 अक्टूबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

Oct 26, 2018 / 02:16 pm

Manoj Kumar

Gold and Silver

चार दिन बाद सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम पर इतने कम हुए दाम

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच ऊंचे भाव पर खुदरा मांग में आई कमी से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपए सस्ता होकर 32,590 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं की मांग में आई कमी से चांदी 100 रुपए फिसलकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 4.90 डॉलर की बढ़त में 1236.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 6.10 डॉलर की तेजी में 1,238.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह वैश्विक बाजार में चांदी में भी तेजी रही और यह 0.06 डॉलर उछलकर 14.67 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से सोने को बढ़त मिली है। इसके अलावा वैश्विक शेयर बाजार में मचर उथलपुथल के कारण भी निवेशकों का रुझान पीली धातु में बढ़ा है।
चांदी में 100 रुपए की गिरावट

वैश्विक तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती से सोना स्टैंडर्ड 35 रुपए फिसलकर 32,590 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,440 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव रहा। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर टिकी रही। औद्योगिक मांग में आई कमी से चांदी हाजिर 100 रुपए की गिरावट में 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 240 रुपए की गिरावट में 38,760 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। इस दौरान सिक्का लिवाली तथा बिकवाली क्रमश: 75 हजार और 76 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोले गए।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,590
– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,440
– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,500
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,760
– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

Home / Business / Market News / चार दिन बाद सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम पर इतने कम हुए दाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो