scriptजेवराती मांग में आई कमी से सोना 115, चांदी 100 रुपए गिरे | gold and silver price slips in delhi bullian market | Patrika News

जेवराती मांग में आई कमी से सोना 115, चांदी 100 रुपए गिरे

locationनई दिल्लीPublished: May 14, 2018 05:23:44 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग घटने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी में गिरावट रही।

Gold and silver
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग घटने से सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 115 रुपए लुढ़ककर 32,285 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से चांदी भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर 2.48 डॉलर की बढ़त में 1320.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमरीका का जून का सोना वायदा भी 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 1321.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी में भी तेजी रही और यह 0.07 डॉलर की बढ़त में 16.67 डॉलर प्रति औंस बोली गई। विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के टूटने से पीली धातु की चमक बढ़ी है।
ये भी पढ़ें–

मकान किराएदारों को नहीं देनी होगी सिक्‍योरिटी, और भी होने जा रहे हैं फायदे

32,285 रुपए प्रति दस ग्राम पर आया सोना

वैश्विक तेजी के बावजूद स्थानीय जेवराती मांग कमजोर पड़ने से स्थानीय स्तर पर सोना स्टैंडर्ड 115 रुपए फिसलकर 32,285 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 32,135 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। गिन्नी 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।
चांदी में भी गिरावट रही और यह 100 रुपए फिसलकर 41,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा भी 80 रुपए टूटकर 40,470 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 76 हजार रुपए और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
ये भी पढ़ें–

पब्लिक के लिए बुरी खबर, 200 आैर 2000 के नोटों को लेकर अब खड़ी हुर्इ ये समस्या

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,285
– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,135
– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 41,300
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,470
– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा :77,000
– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो