scriptएक दिन की सुस्ती के बाद चमका सोना, चांदी भी 38 हजार रुपए के पार | Gold and Silver price up after on day relax | Patrika News

एक दिन की सुस्ती के बाद चमका सोना, चांदी भी 38 हजार रुपए के पार

locationनई दिल्लीPublished: Nov 17, 2018 04:41:44 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

17 नवंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना चांदी का भाव इस प्रकार रहा।

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी आने से शनिवार को सोना 135 रुपए चमककर 32,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 250 रुपए की तेजी के साथ 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। सप्ताहांत में विदेशी बाजार में रही तेजी का असर भी स्थानीय बाजार पर देखा गया। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वहां सोना हाजिर 7.90 डॉलर यानी 0.65 फीसदी की मजबूती के साथ 1,221.35 डॉलर प्रति औंस बिका। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा सात डॉलर की तेजी में 1,222 डॉलर प्रति औंस बोला गया। विदेशों में चांदी हाजिर सप्ताहांत पर 0.14 डॉलर यानी करीब एक फीसदी चमककर 14.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में शुक्रवार को डॉलर के कमजोर होने से पीली धातु को बल मिला है। उनका मानना है कि आने वाले समय में इसमें तेजी जारी रह सकती है।
चांदी हाजिर में 250 रुपए प्रति किलो की मजबूती

स्थानीय बाजार में शुक्रवार को रही गिरावट के बाद आज सोने में तेजी देखी गयी। सोना स्टैंडर्ड 135 रुपए चमककर 32,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर इतनी ही बढ़त में 32,000 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही। चांदी की औद्योगिक मांग आने से उसमें भी तेजी रही। चांदी हाजिर 250 रुपए की मजबूती के साथ 38,150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 205 रुपए की बढ़त में 37,025 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 73 हजार और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,150

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 32,000

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,150
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,025

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो