scriptतीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी में रही नरमी | Gold price 21 September: gold register 3 month high level price | Patrika News

तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी में रही नरमी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2018 03:16:50 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

21 सितंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी का भाव।

Gold and silver price

तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी में रही नरमी

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग आने से शुक्रवार 21 सितंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर तीन माह के उच्चतम स्तर 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान औद्योगिक मांग में नरमी आने से चांदी 20 रुपए की गिरावट में 38,080 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.85 डॉलर की तेजी में 1,208.45 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 1.70 डॉलर की बढ़त में 1,213.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
डॉलर कमजोर होने से अतरराष्ट्रीय बाजार में चमका सोना

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु की चमक बढ़ी हुई है। इसके अलावा अमरीका और चीन के बीच टैरिफ युद्ध की तीव्रता घटने की संभावना से निवेशकों ने डॉलर की खरीद कम करके सुरक्षित निवेश को तरजीह देनी शुरू कर दी है। अमरीका और चीन ने एक दूसरे के आयात पर टैरिफ तो लगाया है लेकिन उसकी कम दरों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि, अगले सप्ताह फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक के मद्देनजर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं जिससे इसकी बढ़त सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.11 डॉलर की बढ़त के साथ 14.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
औद्योगिक मांग घटने से चांदी में 20 रुपए की गिरावट

वैश्विक तेजी के दम पर सोना स्टैंडर्ड 50 रुपए की छलांग लगाकर 20 जून के बाद के उच्चतम स्तर 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रुपए के भाव पर स्थिर रही। औद्योगिक मांग घटने से चांदी हाजिर 20 रुपए की गिरावट में 38,080 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 255 रुपए की तेजी में 37,575 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,700

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,550

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 38,080
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,575

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो