scriptलगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, आज इतने कम हो गए दाम | Gold price again down in delhi bullian market | Patrika News

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, आज इतने कम हो गए दाम

locationनई दिल्लीPublished: Nov 14, 2018 04:16:49 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

बुधवार को सोना एक माह से अधिक के निचले स्तर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।

सोना चांदी

लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, आज इतने कम हो गए दाम

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में रही गिरावट के बीच जेवराती मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 150 रुपए लुढ़ककर एक माह से अधिक के निचले स्तर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर बुधवार को 3.40 डॉलर की गिरावट में 1,199.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की गिरावट में 1,200.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.08 डॉलर की गिरावट में 13.91 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूत स्थिति और खुदरा मांग में आई कमी से पीली धातु पर दबाव बना हुआ है।
औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी में कोई बदलाव नहीं

वैश्विक दबाव के बीच जेवराती मांग की सुस्ती से सोना स्टैंडर्ड 150 रुपए लुढ़ककर 10 अक्टूबर के बाद के निचले स्तर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, इस दौरान गिन्नी 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी हाजिर 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। इस दौरान चांदी वायदा में 440 रुपए की गिरावट रही और यह 36,220 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 1,000-1,000 रुपए की गिरावट में 28 सितंबर के बाद के निचले स्तर क्रमश: 73,000 और 74,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर आ गए।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,900

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,750

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,450
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,220

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो