scriptएक दिन की तेजी के बाद ही सस्ता हुआ सोना, इतने कम हो गए दाम | Gold Price down after one day in delhi bullian market | Patrika News

एक दिन की तेजी के बाद ही सस्ता हुआ सोना, इतने कम हो गए दाम

locationनई दिल्लीPublished: Nov 16, 2018 04:30:17 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

16 नवंबर 2018 को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना-चांदी का भाव।

सोना चांदी

एक दिन की तेजी के बाद ही सस्ता हुआ सोना, इतने कम हो गए दाम

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में रही तेजी के बीच खुदरा जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 235 रुपए लुढ़ककर 32,015 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सामान्य औद्योगिक मांग से चांदी 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 3.60 डॉलर की तेजी में 1,217.05 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 3.40 डॉलर की तेजी में 1,218.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी 0.07 डॉलर की बढ़त में 14.32 डॉलर प्रति औंस बोली गई।
विदेशी बाजारों में पीली धातु की मांग बढ़ी

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलगाव के कारण आई राजनीतिक अस्थिरता से विदेशी बाजारों में पीली धातु की मांग बढ़ी है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे की ब्रेग्जिट योजना तब विवाद में आ गई, जब उनकी सरकार के कई प्रमुख मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, दिसंबर में अमरीकी फेडरल रिजर्व की ओर ब्याज दर बढ़ाने की संभावना और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूत स्थिति के कारण पीली धातु की चमक सीमित रही है।
औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी में टिकाव रहा

वैश्विक तेजी के बीच जेवराती मांग कम होने से सोना स्टैंडर्ड 235 रुपए की गिरावट में 32,015 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,865 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। हालांकि, इस दौरान गिन्नी 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही। औद्योगिक मांग सामान्य रहने से चांदी हाजिर 37,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। इस दौरान चांदी वायदा में 150 रुपए की गिरावट रही और यह 36,820 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 73,000 और 74,000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर टिके रहे।
दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

– सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 32,015

– सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,865

– चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,900
– चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 36,820

– सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

– सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 74,000

– गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800

ट्रेंडिंग वीडियो