scriptसोने की कीमत में आर्इ 25 रुपए की मामूली गिरावट, चांदी हुर्इ 320 रुपए सस्ती | Gold price fell 25 rs and silver price reduce 320 rs on 6 feb 2019 | Patrika News

सोने की कीमत में आर्इ 25 रुपए की मामूली गिरावट, चांदी हुर्इ 320 रुपए सस्ती

Published: Feb 06, 2019 03:15:13 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 25 रुपए फिसलकर 34,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 320 रुपए फिसलकर 41,380 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ।

Gold and silver price

सोने की कीमत में आर्इ 25 रुपए की मामूली गिरावट, चांदी हुर्इ 320 रुपए सस्ती

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच वैवाहिक मांग कमजोर पडऩे से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 25 रुपए फिसलकर 34,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 320 रुपए फिसलकर 41,380 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। जिसका कारण वैवाहिक मांग बढ़ना बताया जा रहा था। आइए आपको भी बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने आैर चांदी के क्या दाम रहे…

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना आैर चांदी
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर 0.22 डॉलर की तेजी के साथ 1,314.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.1 डॉलर की गिरावट में 1,319.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के स्थिर रहने से पीली धातु दबाव में रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.01 डॉलर लुढ़ककर 15.79 डॉलर प्रति औंस पर रही।

स्थनीय बाजार में सोना आैर चांदी
स्थानीय बाजार में पीली धातु की जेवराती मांग में घटने से सोना स्टैंडर्ड 25 रुपए फिसलकर 34,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतना ही लुढ़ककर 34,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी पिछले दिवस के 26,100 रुपए पर स्थिर रही। चांदी हाजिर 320 रुपए लुढ़ककर 41,380 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा भी 370 रुपए फिसलकर 40,325 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली दो-दो हजार रुपए प्रति सैकड़ा की तेजी के साथ क्रमश: 80 हजार और 81 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 34,450
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 34,300
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 41,380
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,325
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 80,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 81,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 26,100

ट्रेंडिंग वीडियो